google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

SIR पर गुण्डरदेही विधानसभा में हुआ कार्यशाला

अर्जुन्दा – चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने की घोषणा के उपरान्त भारतीय जनता पार्टी अब अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क करने और उनको जिम्मेदारियां देने के लिए कार्यशाला का आयोजन करना प्रारम्भ कर दिया है।
इसी क्रम में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के में आयोजित कार्यशाला में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एसआईआर के बारे में जानकारियां दी गयी। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता स्वागत भाषण देते हुवे कहा कि 22 वर्षो बाद एसआईआर किया जा रहा है। जिसमें कोई भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए।विशेष रूप से वह मतदाता जो भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करते है। इसकी जिम्मेदारी अब बूथ लेबल एजेंट की है।जिन्हे इस दायित्व का निर्वहन करने के लिए चुना गया है। श्री गुप्ता ने कहा कि कहा कि लगातार संगठन का काम जिस तन्मयता के साथ आप सब कर रहे निश्चित ही आपका कार्य वंदनीय है।पर जो एसआईआर का कार्य अभी आप सबके जिम्मे में दिया जा रहा है।उसमें प्रत्येक बीएलए 2 के ऊर्जावान साथियों को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करना है।


वहीं कार्यशाला के मुख्य वक्ता पवन सोनवर्षा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि मतदाता अपने पैतृक गाँव से जाकर किसी शहर में बस गये है। और वहाँ भी मतदाता बन गये है। ऐसे लोग केवल पैतृक गाँव में ही मतदान करें। यदि कहीं और मतदाता हो तो वहाँ से अपना नाम कटवा ले। क्योंकि एसआईआर का उद्देश्य ही यही है कि एक मतदाता केवल एक ही स्थान की मतदाता सूची में दर्ज रहे। और अपने बूथ को मजबूत करे।भारतीय जनता पार्टी ने अपने बूथ लेबल एजेंट को 50 फ़ार्म जमा करने का अधिकार दिया है। बीएलओ इसकी जाँच करके मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज करेंगे।इस लिए प्रत्येक एजेंट को पूरी ईमानदारी के साथ इस कार्य को करना है। जिससे हमारा समर्थक मतदाता किसी भी दशा में ना छूटे।
कार्यक्रम का आभार मंडल उपाध्यक्ष संजय साहू व संचालन पंकज चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल पदाधिकारी, बीएलए2,शक्ति केंद्र संयोजक,सहसंयोजक,बूथ अध्यक्ष ,बुद्धसचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *