
बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे राज्य लघु वनोपज संघ के नए उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा..CM साय समेत दिग्गज मंत्री रहेंगे मौजूद
नारायणपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम एवं BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा 19 नवंबर दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण करेंगे।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के CM विष्णुदेव साय होंगे जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। उनके अलावा मंत्रिमण्डल के दिग्गज मंत्री और BJP के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।
पदभार ग्रहण समारोह अरुण साव उप मुख्यमंत्री, विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, श्यामबिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में प्रातः 11 बजे ऑडिटोरियम पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज, रायपुर में सम्पन्न होगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904