
यज्ञदत्त शर्मा – प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता जो लंबे समय से अपनी कर्मभूमि बालोद शहर में जनसेवक की बड़ी भूमिका में हैं। जमीनी स्तर के बेहद ही मजबूत नेता प्रदेश की राजनीति में असरदार नेता वनोपज संघ की राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। प्रदेश से लेकर जिले के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बेहतर तालमेल व सामंजस्य
प्रतिभा चौधरी – जिले की राजनीति में भाजपा का बेहद ही दमदार महिला चेहरा व नेतृत्व पूर्व में जिला पंचायत व वर्तमान में शहर सत्ता में काबिज बालोद शहर की प्रथम महिला का गौरव, नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष सशक्त महिला नेत्री प्रदेश भाजपा संगठन से लेकर जिले की राजनीति में बेहद सक्रिय
तोमन साहू – भाजपा में तेजी से उभरता एक युवा चेहरा,छात्र राजनीति से निकलकर अपने कार्य व मेहनत के दम पर जिला पंचायत में उपाध्यक्ष के साथ साथ इंडियन रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश के चेयरमैन बड़ा ओहदा के साथ जनता के बीच बेहद लोकप्रिय चेहरा
श्रीमती तारिणी चंद्राकर – जिले के एक किसान परिवार की बेहद ही सुलझी हुए महिला नेत्री,प्रथम चुनाव में विजय होकर जिला पंचायत अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी,पति पुष्पेंद्र चंद्राकर के साथ मिलकर पंचायती राज की बड़ी कमान,महिला जनप्रतिनिधियों में लोकप्रिय भाजपा नेत्री भविष्य की राजनीतिक उम्मीद
छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के एकदिवसीय बालोद जिले के दौरे में करोड़ों की सौगात देने के साथ साथ बालोद शहर के आयोजन में संबोधन के बीच महिला सशक्तिकरण को लेकर दिए उनके बयान की अगर किसी को महिला सशक्तिकरण देखना हो तो बालोद जिले में देखा जा सकता है। यहां महिलाएं महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जनता की सेवा कर रही है। इसमें कोई दो राय नहीं बालोद की राजनीति में खासकर भाजपा की बात करें तो शहर पालिका में दमदार महिला जिनके नाम के साथ प्रतिभा जुड़ी हुई है। याने कि प्रतिभा चौधरी काबिज है। वही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर काबिज हैं। साथ जनपद व नगर पंचायतों में भी महिला नेतृत्व की कमी नहीं है। वास्तव में बालोद जिले में महिलाओं की राजनीति में बढ़ती ताकत व उनके मजबूत हौसलों का उल्लेख उपमुख्यमंत्री ने किया हैं।

प्रदेश की राजनीति में बालोद जिले का एक अलग ही मुकाम रहा है। जहा महिलाओं ने प्रदेश में सत्ता सरकार में बड़ी भूमिका निभाया भाजपा हो या कांग्रेस दोनों दलों में बड़े नेतृत्व मौजूद है। वही पुरुषों की बात करे तो इनमें भी कई बड़े नाम शामिल हैं। लेकिन राजनीति में जीत को पैमाना माने तो कांग्रेस नेता 15 वर्षों से भाजपा को शिकस्त देते आ रहे है। और भाजपा नेतृत्व करारी हार झेलते आ रहा है।
लेकिन समय के साथ अब बालोद जिले की राजनीतिक फिजा बदलते हुए दिखाई दे रहा है। प्रदेश भाजपा आलाकमान ने बालोद जिले के जनसेवक यज्ञदत्त शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। पुराने व सुलझे नेतृत्व पर भरोसा व नए उभरते राजनीतिक चेहरों पर भरोसा बालोद जिले के आगामी चुनावों में बड़ी उम्मीद दिखाई दे रहा है।
बालोद जिला के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से एक बार फिर से बालोद की राजनीतिक में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। राजनीति के बेहतर माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले, यज्ञदत्त शर्मा जैसे लोकप्रिय नेतृत्व को प्रदेश भाजपा संगठन व प्रदेश सरकार ने एक बड़ी व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हैं । बालोद जिले के कद्दावर नेता को वनोपज संघ जैसे दायित्व पर नियुक्ति देने के पीछे भी प्रदेश भाजपा संगठन के कई बड़े राजनीतिक मायने हो सकते हैं।
लोकसभा चुनावों में मिली जीत,नगरपालिका बालोद चुनावों में मिली जीत व यज्ञदत्त शर्मा की कुशल रणनीति व मेहनत को पार्टी संगठन ने भी सराहा व लंबे अंतराल के बाद उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर एक नई पारी शुरू करने का दायित्व सौंपा हैं।
जिले के जानकारों का मानना है कि यज्ञदत्त शर्मा बेहद ही सुलझे हुए शांत प्रवृति के जमीनी संघर्षशील जनसेवक है। इनको जनता ने संगठन ने जब भी जिस भी जिम्मेदारी में बैठाया है ।उन पर हमेशा खरे उतरे हैं। यज्ञदत्त शर्मा ने फिर एक बार इस बात के संकेत दिए हैं कि वो इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने तैयार हैं। और यह दायित्व शहर की जनता को समर्पित है। बालोद जिले व शहर की राजनीति के अंदर आने वाले समय में निश्चित रूप से बदलाव देखने को मिल सकता है।
बालोद जिले के तीनों विधानसभा चुनावों में लगातार मिल रही हार से मायूस कार्यकर्ताओं में अब पुनः एक नई उम्मीद यज्ञदत्त शर्मा,प्रतिभा चौधरी,तोमन साहू,तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जैसे पुराने व नए उभरते चेहरों के सामने आने से दिखाई दे रहा है। ये भाजपा के लिए भविष्य की युवा उम्मीद बन गए है।
लंबे समय से धरातल पर भाजपा संगठन से जुड़कर जनसेवक की भूमिका में रहकर जनता के बीच काम करने वाले तोमन साहू हो प्रतिभा चौधरी हो,या तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर इन्होंने चुनाव जीतकर भाजपा में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दिखाया है। और ये आने वाले चुनावों में जनता की पसंद बन सकते हैं ।
15 सालों से बालोद जिले की तीनों सीटों पर भाजपा ने नए प्रयोग करते हुए नए उम्मीदवार पर दांव लगाया लेकिन असफल हुए,इसलिए यह संभावना भी बन सकता है। की जिले की राजनीति में उभरते हुए इन नेताओं को आने वाले समय में मौका मिल जाए,प्रतिभा चौधरी जहा साहू समाज से आती हैं। वही गुण्डरदेही सीट से तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर कुर्मी समाज से प्रतिनिधित्व करती है। वही तोमन साहू भी मजबूत दावेदार के रूप में सामने दिखाई दे रहा है।
यज्ञदत्त शर्मा को राज्यमंत्री का दर्जा ऐसे समय दिया गया है। जहा बालोद जिला में तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। और जिले में आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत भी करना है। प्रशासन और संगठन के बीच योजनाओं को लेकर बेहतर तालमेल बनाकर जमीन पर उतारने की बड़ी जिम्मेदारी यज्ञदत्त शर्मा के कंधों पर आ गया हैं।
CG 24 आजतक न्यूज Balram Gupta 9893932904
