
PM श्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय की प्रशंसा की। उन्होंने गुजरात में कहा, ‘राज्य में विकास की नई धारा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। जनजातीय समुदाय की बढ़ती भागीदारी भारत के विकास की नई पहचान है।
PM श्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ सरकार और CM श्री विष्णुदेव साय की तारीफ़ करने पर राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा ने PM मोदी का आभार जताया है।
जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में PM श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज, राज्य सरकार और CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व की विशेष रूप से प्रशंसा की है। जिसके बाद अब राज्य वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री शर्मा की प्रतिक्रिया आई है।
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री द्वारा की गई यह सराहना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्साहवर्धक संकेत है। PM श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली BJP सरकार की प्रशंसा ने हम सबको गौरवान्वित किया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904