google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राज्यसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं की तैयारी बैठक,चरणदास,दीपक व फूलों नेताम की चर्चा

रायपुर -राज्यसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष के निवास पर हुई। बैठक मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज,छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम,विधायक दल के सचिव अमित पांडे, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति, विधायकों के समन्वय और संगठनात्मक मजबूती पर गहन चर्चा की गई। नेताओं ने एकजुटता के साथ पार्टी की आधिकारिक लाइन पर आगे बढ़ने और प्रदेश की आवाज को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने के संकल्प को दोहराया।
यह बैठक आगामी राज्यसभा चुनाव की तैयारी व नोमिनेशन को लेकर कांग्रेस की गंभीर तैयारी और सामूहिक नेतृत्व की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *