
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने क़ानून व्यवस्था को मजबूत करने और कर्मचारियों में अनुशासन कायम करने के मकसद से बड़े पैमाने पर लम्बे वक़्त से एक ही थाना-चौकियों में जमे पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।
CG 24 आजतक | बड़ी खबर
छत्तीसगढ़ के इस जिले में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, आदेश जारी होते ही महकमे में हड़कंप
[जिला मुख्यालय]
21 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 200 से अधिक पुलिसकर्मियों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया है। आदेश जारी होते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस तबादला सूची में आरक्षक, प्रधान आरक्षक और सहायक उपनिरीक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। लंबे समय से एक ही थाने या शाखा में पदस्थ कर्मियों को बदलकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कदम विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। कई थाना प्रभारियों के अधीन स्टाफ में भी बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिला है।
आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, अचानक हुए इस बड़े पैमाने के तबादले से पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। कई कर्मचारी जहां नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं, वहीं कुछ में असमंजस की स्थिति भी देखी जा रही है।( खबरों के अनुसार)
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904