
दिल्ली फर्जी कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड जितेन्द्र गिरफ्तार ! रायपुर पुलिस ने की दिल्ली के ठिकानों में रेड।
गिरोह के बाकी 03 सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। देश भर में करोड़ों की ठगी करने वाला यह अंतर्राज्यीय दिल्ली ऑपरेटेड गिरोह, बीमा पॉलिसी की मैच्योर राशि उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों को ठगता था।
प्रार्थी की शिकायत पर, कमिश्नरी पुलिस रायपुर अंतर्गत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (A.C.C.U) एवं थाना मुजगहन की जॉइंट टीम ने लगातार दिल्ली में दबिश देकर, आरोपियों की घेराबंदी की और गिरोह का पर्दाफाश किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904