
बालोद : जिला के गुरूर विकासखंड क्षेत्र के डोटोपार पंचायत सालों से विकास के लिए तरस रही है ना ढंग की सड़क और ना ही पुल और पुलिया। प्रदेश की सरकार के द्वारा कुछ ही दिनों बाद किसानों की धान खरीदी शुरू करने जा रही है जबकि डोटोपार के किसानों को अपने धान को खरीदी केंद्र अरकार ले जाने के लिए काफी मस्कत हर साल करनी पड़ती है काफी सालों से यहां के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर नेताओं के चक्कर लगाये है लेकिन नेताओं को ग्रामीणों की परिक्रमा शायद ज्यादा पंसद नहीं आई है जिसके चलते ग्रामीणों को आज भी बदहाल सड़क का उपयोग करना पड़ राहा है हालत और धान खरीदी की नजदिक आती तारिख को देखते हुए डोटोपार के ग्रामीण अब सड़क पर मिट्टी डालकर इसे चलने के लायक बनाने में लगे हुए हैं लेकिन खाली मिट्टी के डलने से यह सड़क कितनी मजबूत रह पायेगी ये कहना मुश्किल है ग्रामीणों की शासन से मांग है, की जंहा एक ओर तस्कर खुलेआम नदियों से रेत निकाल कर बेंच रहे हैं मुरूम के लिए जगह जगह गढ्ढे खोदे गए हैं लेकिन हमारी गांव की सड़क के लिए पांच ट्रिप मुरूम का जुगाड़ शासन नहीं करती है चुनाव के वक्त हर बार नेता गांव में आते हैं लोगों के सामने भाषणों में सड़क बनाकर छोड़ देते हैं जबकि सड़क सही मायने में लोगों की मुलभूत सुविधाओं में से एक है बरहाल ग्राम पंचायत डोटोपार के सरपंच अजय चतुर्वेदी किसानों की समस्या को देखते हुए किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़क को लोगों के चलने के लायक बनाने में लगे हुए हैं ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904