
विश्व हिंदू परिषद संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली,पूर्व में डौंडीलोहारा भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके है। नगर की जिम्मेदारी युवा नेतृत्व के हाथों में
बालोद – विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला संगठन का जिला बैठक आज बालोद शहर के कला केंद्र भवन में संपन्न हुआ ।इस बैठक में राजनांदगांव विभाग मंत्री अनूप श्रीवास,विभाग संयोजिका मातृशक्ति सत्या साहू,जिला अध्यक्ष विहिप बालोद बलराम गुप्ता,समरसता प्रमुख राजनांदगांव बाबा जी,दुर्ग जिला विहिप सह मंत्री जीवेश उपाध्याय प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्ययोजना की चर्चा हुई वही संगठन के एक बड़े हितचिंतक अभियान की जानकारी दी गई बालोद जिला संगठन के कार्यकर्ता आगामी माह में घर घर संपर्क कर हिंदू धर्म संगठन को मजबूत बनाने हिंदू परिवार को जोड़ने सदस्यता अभियान चलाएंगे इस बार विहिप के केंद्रीय संगठन ने निर्णय लिया है कि इस बार हितचिंतक अभियान के तहत हिंदू परिवारों को मोबाइल के माध्यम से आनलाइन जोड़ा जाएगा जिसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया है। अभियान की जानकारी अनूप श्रीवास व जीवेश उपाध्याय ने बैठक में दी अभियान के लिए कुछ लोगों को मोबाइल के माध्यम से सदस्यता भी कराया गया।
नवीन दायित्वों की घोषणा – आज जिला संगठन में कई दायित्वों पर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई जिनमें प्रमुख रूप से प्रतीक लोढ़ा को डौंडीलोहारा नगर अध्यक्ष,रमेश हरदेल को डौंडीलोहारा प्रखंड का अध्यक्ष,रामनारायण धनकर को डौंडी प्रखंड अध्यक्ष तो वहीं गुरूर प्रखंड के लिए आशीष साहू को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया जिला सह मंत्री बंटी चोपड़े को भी दायित्व दिया गया। आज के इस जिला बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला सह मंत्री प्रेम शुक्ला,उमेश सेन,मोनू सोनवानी,कैलाश साहू,जिला संपर्क प्रमुख परस साहू,जिला कोषाध्यक्ष राजेश सोनी,जिला समरसता प्रमुख जितेन्द्र सहाड़ा,संतोष चौरसिया, किसन साहू,बालोद शहर अध्यक्ष तरुण राठी,बजरंग दल जिला संयोजक प्रदीप मिनपाल,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक सेवन साहू,संगीता शर्मा शिवम डड़सेना,हेमंत देशमुख,चिमन देशमुख,नीलकंठ साहू,दुर्गेश साहू,सोनू सेन,यशवंत साहू,संतोष साहू सहित अन्य संगठन कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजेश सोनी ने किया वही ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904