cg24 आजतक न्यूज
बालोद cg24 आजतक :- श्री रामजन्मभूमि तीर्थ स्थल पर श्री राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए डौंडी लोहारा विकास खंड स्थित पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास महात्यागी ने धन संग्रह सहित अन्य कार्यो के लिए अपना पूरा पूरा समय देंव की बात कही। उल्लेखनीय है कि संघ परिवार द्वारा हिन्दू धर्म के साधु संत सहित धर्म से जुड़े सभी संस्थाओं के बीच समन्वय बनाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सभी प्रदेशवासियों की सहभागिता तय करने के लिए राजधानी के प्रसिद्ध राम मंदिर में प्रदेश स्तरीय संत समिति एवं सामाजिक प्रमुखों की विशेष बैठक आहूत की गई ।बैठक में प्रमुख रूप से इस बैठक में प्रदेश संयोजक संत राम बालक दास महात्यागी, महंत सर्वेश्वर दास बिलासपुर ,,स्वामी परमात्मानंद , पेंड्रा संत युधिष्ठिर लाल सदानी रायपुर ,बिसरा यादव , पुर्णेन्दु सक्सेना एवं प्रदेश के हर जिले के लगभग 150 संतों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक संत राम बालक दास महात्यागी ने बोलते हुए कहा की 500 वर्षों से चल रहे राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में अंततः सत्य की जीत हुई श्री राम लला का भव्य मंदिर श्री राम जन्मभूमि पर ही बनेगा एवं देश के प्रत्येक जिला गांव प्रखंड में घर-घर तक संपर्क करें राशि संग्रह के माध्यम से जन-जन को इस निर्माण से जोड़े तथा कोरोना काल के पश्चात पूरे देश में राम भक्ति की लहर आध्यात्मिक चेतना एवं धार्मिक वातावरण बनाने का इससे अच्छा अवसर नहीं हो सकता इस अवसर का लाभ लेकर समस्त संत समाज एवम अध्यात्मिक शक्तियों को घर से बाहर निकलना चाहिए प्रत्येक गांव में प्रभातफेरी का आयोजन स्वच्छता अभियान महाआरती का आयोजन कर घर घर में राम राम की गूंज करते हुए भले ही 10 रुपये का योगदान हो पर हर हिंदू और हर हिंदुस्तानी का सहयोग श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में लगाना हमें सुनिश्चित करना होगा इसके लिए वैसे तो सभी संत जिला प्रखंडों पर कार्य कर रहे हैं पर रामबालक दास महात्यागी ने कहा कि प्रदेश में जहां पर भी आवश्यकता हो हमें आमंत्रित करें हम जा कर के वहां सभी संतों एवं सामाजिक प्रमुखों को इस कार्य में साथ देंगे इस अवसर पर जगदलपुर, बिलासपुर, कोंडागांव, बालोद ,राजनांदगांव, जशपुर, रायगढ़ एवं कवर्धा जिला में प्रवास हेतु संत राम बालक दास महात्यागी ने अपना समय इस कार्य के लिए देने की बात कही
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904