
बालोद cg24 आजतक न्यूज
राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में कल विकासखण्ड मुख्यालय गुण्डरदेही में एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वहां लोगो ने प्रदर्शनी का उत्सुकतापूर्वक अवलोकन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। ग्राम तवेरा के नवधेस कोसरिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बताया कि उसकी पत्नी बिहान योजना अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर विभिन्न आजीविका संवर्धन संबंधी कार्य कर रही है, जिससे आमदनी बढ़ी है। ग्राम टेकापार के विश्वलाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी की सराहना की। ग्राम राहुद के गोविन्द सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी से शासन की योजनाओं की जानकारी मिली, जो काफी अच्छा लगा। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सुराजी गांव योजना, मनरेगा आदि को आकर्षक और संक्षिप्त जानकारियों के साथ प्रदर्शित की गई। जिसमें मासिक पत्रिका जनमन, संबल, शासन की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904