google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

धान खरीदी को लेकर छ.ग. सरकार की अधूरी तैयारी-बालोद जिला के पीपरछेड़ी की घटना की सांसद ने की कड़ी निंदा इस घटना की हो जाँच

cg24आजतक न्यूज

कांकेर सांसद मोहन मण्डावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 1 दिसम्बर से धान की खरीदी छ.ग. की भूपेश सरकार के द्वारा की जा रही है लेकिन धान खरीदी को लेकर कोई ठोस तैयारी नहीं की गई है | इसका ताजा उदाहरण बालोद जिले के पीपरछेडी घान खरीदी केन्द्र की घटना है जहाँ 17 लोग घायल हो गये जिसमें ज्यादा बुजुर्ग और महिलाएँ है | कमोबेश पूरे प्रदेश में इसी तरह की स्थिति है | बारदाने के कमी के बीच बालोद सहित कई जिलों में इसकी तैयारी पूरी नहीं हो पाना सरकार की नाकामी

को प्रदर्शित करता है। सांसद ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की कोई ठोस योजना नहीं है | धान उपार्जन केन्द्रों बारदाने की कमी, माईश्चर मशीन, कांटे, फड़ की तैयारी नहीं हो पाया है | इस प्रकार सरकार धान खरीदी सहित सभी मामलों में फीसड्‌्डी रही है । किसानों के साथ किये जा रहे अन्याय को छ.ग. के किसान कमी माफ नही करें गे

। सांसद ने कहा कि इस वर्ष जब घान के फसल को पानी की आवश्यकता थी तब कम बारीश होने के कारण फसल को नुकसान हुआ, इसी प्रकार फसल पकने के बाद हुए बैमौसम बारीश ने तो किसानों का कमर ही तोड़ दिया है । ऐसी स्थिति में छ.ग. सरकार किसानों के फसलों का मुआएजा शीघ्र प्रदान करें | छ.ग. सरकार को संवेदनशीलता का परिचय देते हुए किसानों के इस मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाय । सांसद

कांकेर ने बालोद जिला के पीपरछेड़ी में हुए घटना का निष्पक्ष जाँच करने की माँग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *