google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर खैरीड़ीह पुलिया क्षतिग्रस्त होने से यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया, इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

 डौण्डीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर खैरीड़ीह पुलिया क्षतिग्रस्त होने से यातायात के लिए वैकल्पिक डायवर्सन किया जा रहा है।

 यातायात पुलिस बालोद की वाहन चालकों से अपील परिवर्तित मार्ग का करें उपयोग।

दिनांक 05/10/2026 की रात्रि में डौण्डीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर खैरीड़ीह पुलिया का मध्य हिस्सा क्षतिग्रस्त होने दुर्घटनाओं को रोकने एवं पुलिया संधारण के लिए उक्त मार्ग में सभी वाहनों के लिए आगामी सूचना तक मार्ग परिवर्तित (रूट डायवर्ट) किया जा रहा है।

राजनांदगाँव से बालोद आने वाले बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए रूट इस प्रकार रहेगा-
राजनांदगांव से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजनांदगांव-देवरी तिवारी फ्युल्स-सुरेगांव-मालीघोरी-से गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। छोटे वाहन कार/बाइक संबलपुर-भीमकन्हार-परसाडीह-सेम्हरडीह-अछोली होते हुए गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।

बालोद से राजनांदगांव जाने वाले बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए रूट इस प्रकार रहेगा-
बालोद से राजनांदगांव जाने वाले बड़ी मालवाहक वाहन बालोद-मालीघोरी-सुरेगांव-तिवारी फ्युल्स देवरी- होते हुए गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
छोटे वाहन कार/बाइक अछोली-सेम्हरडीह-परसाडीह-भीमकन्हार-संबलपुर-होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।

सभी वाहन चालकों से यातायात पुलिस बालोद की अपील परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें एवं यातायात व्यवस्था बनाने जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद का सहयोग करें।अधिक जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद 94791-91160, यातायात कार्यालय बालोद 94791-91274 पर संपर्क करें। मीडिया के समस्त बंधुओं से आग्रह है कि उक्त सूचना/जानकारी को अधिक से अधिक प्रसारित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *