google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आजादी का अमृत महोत्सव एक भारत- श्रेष्‍ठ भारत पर चित्र प्रदर्शनी विधायक श्री कुंवर सिंह ‍निषाद करेंगे शुभारम्‍भ

गुण्‍डरदेही cg24आजतक न्यूज

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय (आरओबी), रायपुर द्वारा 1 से 3 दिसम्‍बर, 2021 तक सामुदायिक भवन, धमतरी चौक, गुण्‍डरदेही, जिला बालोद में आजादी का अमृत महोत्‍सव: ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ विषय पर एक भव्‍य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ, बुधवार 1 दिसम्‍बर, को सुबह 11 बजे गुण्‍डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद करेंगे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता, नगर पंचायत गुण्‍डरदेही की अध्‍यक्ष, रानू हेमंत सोनकर करेंगी। विशिष्‍ट अतिथि के रूप में पद्मश्री शमशाद बेगम, सुचित्रा हेमंत साहू, अध्‍यक्ष जनपद पंचायत गुण्‍डरदेही, गौकरण सोनकर उपध्‍याक्ष नगर पंचायत गुण्‍डरदेही उपस्थित रहेंगे ।

तीन‍ दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान जागरूकता रैली, एक भारत श्रेष्‍ठ भारत पर रंगोली प्रतियोगिता, बाल अधिकार एवं बालिका सुरक्षा तथा महिला अधिकारिता पर व्‍याख्‍यान, फिट इंडिया अभियान के तहत कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता, स्‍वच्‍छता अभियान पर भाषण प्रतियोगता, देशभक्ति गीत एवं नृत्‍य प्रतियोगिता, सरपंच सम्‍मेलन के अलावा सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *