
बालोद
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बालोद में आज भाजपा पदाधिकारियों ने पत्रकारों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस की सरकार अपने ही नाकामियों के रिकॉर्ड को खुद ही तोड़ते जा रही है यहां पर धान खरीदी के बड़े-बड़े वादों के साथ कांग्रेस सत्ता में आई तो थी परंतु आज ही स्थिति बद से बदतर होती जा रही है कई ऐसे विषय हैं जिसमें आम जनता परेशान हलकान है खासकर बात करें तो किसानों की बालोद जिले के पीपरछेड़ी में किसानों की कुचलने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है यहां पर सरकार किसान हितैषी होने का वादा करती है परंतु उनके वादे खोखले नजर आ रहे हैं वहीं महिला हितैषी होने की बात करने वाली यह सरकार रेडी टू ईट का काम भी महिलाओं से छीनकर बीज निगम को देने जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहां पर कांग्रेस सरकार नाकामियों की मीनार खड़ी कर दी जा रही है धान खरीदी के मामले को लेकर सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है किसान कुछ ले जा रहे हैं और सरकार वाहवाही करने में जुटी हुई है उन्होंने कहा कि यहां पर लगभग 500 किसानों ने सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर ली है और यहां की कांग्रेस सरकार दिगर राज्यों के चुनाव के लिए संसाधन जुटाने में लगी हुई है क्या उनका प्रदेश के किसानों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं है उन्होंने कहा कि यह महज ड्रामेबाजी है कांग्रेस सरकार की वह तो किसानों से धान खरीद ना ही नहीं चाहती है इसलिए इस तरह का आडंबर खड़े कर रही है।
किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू ने बताया कि यहां पर जब धान खरीदी की बात आती है तो यहां की सरकार केंद्र पर बार दाने ना देने का ठीकरा फोड़ दी है परंतु सच तो यह है कि कोलकाता के जूट कमिश्नर से बाहर दाने खरीदने रहते हैं जो कार्य यहां के प्रदेश सरकार का है परंतु यहां पर पहली बार ऐसा हुआ है जब सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ दिया जाता है जब यहां पर डॉक्टर रमन सिंह की सरकार थी तब वे मनमोहन सिंह से बाहर दाने नहीं मांगा करते थे वे खुद झूठ कमिश्नर से पर्याप्त बार दाने खरीदते थे प्रदेश में बार दोनों की कमी है हर व्यक्ति यह चाहता है कि जल्द से जल्द उसका ध्यान भी के शायद इसीलिए व्यवस्था देखने को मिल रही है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि यहां पर प्रदेश सरकार ने 1100000 से अधिक लोगों के सिर से छत छीनने का कार्य किया है जनता सब देख रही और जनता माफ नहीं करेगी कई परिवार ऐसे हैं जो शासन से उम्मीद लगाए बैठे थे और प्रधानमंत्री आवास के लिए उन्होंने अपने मकान भी तोड़ डाले परंतु केंद्र सरकार द्वारा दिए गए पैसे यहां की सरकार निगल गई है।
जिले के वरिष्ठ आदिवासी नेता होरीलाल रावते ने ready-to-eat मामले पर प्रदेश सरकार को घेरा है उन्होंने कहा कि यहां पर प्रदेश सरकार महिला हितैषी होने का बात करती है परंतु रेडी टू ईट का कार्य महिलाओं से छीन कर बीज निगम को देने जा रही है जब यहां की सरकार लोगों को पर्याप्त रोजगार नहीं उपलब्ध करा सकती तो उन्हें रोजगार छीनने का भी कोई अधिकार नहीं है उक्त प्रेसवार्ता में प्रमुख रुप से जिला मंत्री शरद ठाकुर पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर सहित अन्य मौजूद रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904