Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री व राज्यपाल से जिला अधिवक्ता संघ ने की मांग,3 वर्षों से अधिक समय तक पदस्थ राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण हो

cg24 आज़तक न्यूज

बालोद – जिला अधिवक्ता संघ बालोद द्वारा जिला कार्यकारणी की बैठक का आयोजन कर अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किये गये दुर्व्यवहार एवं एफ आई आर के विरूध्द निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए एक ही स्थान पर तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थ राजस्व अधिकारियों को तत्काल अन्यत्र स्थान्तरित करने की मांग प्रदेश के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया है।अशिवक्ता संघ द्वारा ततसंबंध में राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया ही। उक्ताशय की जानकारी देते हुए सचिव भगवती प्रसाद साहू ने बताया कि
जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित बैठक में
अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ राजस्व | अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज कराये गये एफ आई आर के विरोध में अधिवक्ता संघ रायगढ़ द्वारा उठाये गये कदम का जिला अधिवक्ता संघ बालोद द्वारा अनुशंसा करते हुए दोषी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सर्वसम्मति से निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया है। जिला अधिवक्ता संघ बालोद द्वारा यह भी प्रस्ताव पारित किया गया है कि पूरे प्रदेश में राजस्व न्यायालयों में तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण अन्य जिलों में किया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *