Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पंचायतो के अधिकारों का हनन करने,पंचायत के सरपंचो से काम के बदले पैसे मांगने,पंचायत को मिले कार्यो में दखलंदाजी करने से नाराज सरपंच संघ ने दिया धरना

डौण्डी लोहारा :- पंचायतो में विकास कार्यो को लेकर कुछ सत्ता से जुड़े लोगों के द्वारा आर्थिक लेनदेन व पैसे की मांग व नामांतरण बंटवारा को पंचायत के माध्यम से निष्पादन व ग्राम पंचायत पसौद के जप्त लकड़ी के मामलों को लेकर आज सरपंच संघ डौण्डी लोहारा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया । आज के इस धरना प्रदर्शन में देवलाल ठाकुर,बलराम गुप्ता,होरीलाल रावटे,देवेंद्र जायसवाल, पोसन देवांगन, संदीप जैन, रूपेश सिन्हा सहित सरपंच संघ के लोग शामिल रहे ।

डौंडीलोहारा जनपद क्षेत्र के सरपंच संघ के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को समर्थन देने जिला पंचायत बालोद के प्रथम अध्यक्ष देवलाल ठाकुर पहुंचे
और उनकी मांगों को जायज बताते हुए कहा कि यह बात सत्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पचास लाख। तक के कार्य ग्राम पंचायत को करने की अनुमति दी है
घोषणा की है
पर मुख्यमंत्री के घोषणा जमीनी स्तर पर फेल हो रहा है
घोषणा 50लाख का और ग्राम पंचायतों में 50हजार का काम भी सरपंच नहीं करा रहे हैं ।पचास हजार का काम भी ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है
कुछ प्रतिनिधि काम का कमीशन मांगते ग्राम पंचायतो में घूम रहे है। काम हम लाये है करके जो अत्यंत निंदनीय है
सरपंच संघ ने पंचायत के अधिकार के लिए अपने खिलाफ हो रहे शोषण के लिए आवाज उठाई है अगर यह ठेकेदारी प्रथा बंद नहीं होगी तो सारे सरपंचों को लेकर मुख्यमंत्री निवास कूच की जाएगी ।

विहिप के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने भी सरपंचों के इस धरना को समर्थन दिया व कहा कि पंचायत राज व्यवस्था को सत्ता में बैठे कुछ लोग बदनाम कर रहे है। व केंद्रीय योजनाओं की राशि मे भी सरपंचों का हक को छीन रहे है। आज दुर्भाग्य का विषय है कि गांव गरीब किसान की बात करने वाली कांग्रेस की सरकार में आज क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि अपने हक को लेकर धरना देने विवश हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *