अज्ञात आरोपियो द्वारा रात में परिवार के साथ सो रहे गौकरण साहू के घर में घुसकर उस पर लाठी डंडा से जानलेवा हमला,6 आरोपी गिरफ्तार
अज्ञात आरोपियो द्वारा रात में परिवार के साथ सो रहे गौकरण साहू के घर में घुसकर उस पर लाठी डंडा से जानलेवा हमला करने वाले 06 आरोपियो को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता। *थाना देवरी अंतर्गत चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुर(नाहंदा) की घटना। *थाना देवरी व साइबर सेल की पुलिस टीम के द्वारा 06 आरोपियो को 24 घंटे के अंदर भिलाई से किया गिरफ्तार। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग, रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य, श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद श्रीमति श्रुती सिंह के पर्यवेक्षण में थाना देवरी क्षेत्र में घटित प्राण घातक हमला में गंभीर रूप से घायल गौकरण साहू पिता स्व.नारायण साहू निवासी सम्बलपुर चौकी पिनकापार थाना देवरी जिला बालोद कोे उसके घर के अंदर घुसकर प्राणघातक वार कर गंभीर चोंट पहुंचाने कि सूचना पर घटना की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा अज्ञात आरोपियो को पकड़ने हेतु थाना देवरी व साइबर सेल से विशेष टीम बनाया गया। मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना देवरी चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में देर रात ग्राम सम्बलपुर के एक युवक पर अज्ञात आरोपी द्वारा घर में घुसकर लाठी, डंडा से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आने पर घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल परिजन के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रार्थियॉ की रिपोर्ट पर थाना देवरी मे अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 109, 332(2),191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर थाना प्रभारी मनीष शेंडे थाना स्टाफ ,फारेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड ,साइबर सेल टीम तत्काल पहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक संसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य व घटना स्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसकी बारिकी से जांच कर अज्ञात आरोपियो के संबंध में जानकारी प्राप्त हुआ। जांच के दौरान घटना समय में घायल गौकरण साहू के बाजू मे सोई नाबालिक पुत्री से बारिकी से पूछताछ करने पर मात्र इतना पता चला कि एक व्यक्ति को घटना के बाद पीछे से भागते देखा है। बच्ची छोटी होने से अज्ञात आरोपी का स्पष्ट हुलिया नही बता पा रही थी जो पुलिस के लिए खोज का विषय हो गया था। तब एक विशेष टीम गठित कर टीम के द्वारा लोकल गांव में पतातलाश एवं तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूतो के आधार पर एक टीम तत्काल दुर्ग भिलाई की ओर रवाना हुआ और टीम का दूसरा हिस्सा लोकल सूचना में लगा था। भिलाई ,मरोदा गये टीम द्वारा संदेही भानूप्रताप जैन को पकड़कर बारिकी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक की रात्रि को 02 मोटरसायकल से अपने अन्य 04 साथी के साथ मरोदा से घटना स्थल ग्राम संबलपुर पहुचने से पहले अपने एक और साथी बहेराभाठा निवासी को मदद हेतू साथ होना बताया आरोपी भानुप्रताप जैन को कड़ाई से पूछताछ करने पर आहत गौकरण साहू की पुत्री से करीब डेढ साल पूर्व आरोपी भानूप्रताप जैन निवासी खपराभाट की जान पहचान के चलते आहत गौकरण साहू ने आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोपी भानूप्रताप जैन को अपने घर में बुलाकर आरोपी व उसके माता-पिता के साथ गाली गलौच कर बेईज्जत करने की बात से रंजिश रखा था, जिसके चलते आरोपी भानुप्रताप को उसके माता पिता ने टंकी मडौदा अपने नानी के घर रहने भेजा था फिर भी आरोपी भानुप्रताप जैन ने मन में बदले की भावना रखते हुए दिनांक 30.06.2026 को योजनाबद्ध तरिके से भिलाई से अपने 06 साथियो के साथ घटनास्थल पहुचकर 02 साथी को घर के बाहर निगरानी करना तथा 04 लोग घर के अंदर घुसकर हाल में सोए गौकरण साहू के ऊपर बांस के डंडा व लकड़ी के राफ्टर से कई बार उसके सिर, पीट, कमर, में वार किये मारपीट की आवाज सुनकर गौकरण साहू की 13 साल की पुत्री जग गई जिसे देखकर भानूप्रताप, दिनेश, दीपेश, कुंदन नीरज, तुषार सभी वहां से भाग खड़े हुए। घटना में प्रयुक्त सभी आलाजरब एवं मो. सायकल व स्कूटी को आरोपियो के कब्जे से जप्त कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियो के नाम व पता-
भानूप्रताप जैन पिता युवराज जैन उम्र 18 साल निवास खपराभाट हाल अम्बेडकर चौक टंकी मडौदा थाना नेवई।
नीरज रस्तोगी पिता स्व. अमित रस्तोगी उम्र 18 साल निवासी गौरी गौरा चौक टंकी मडौदा थाना नेवई जिला दुर्ग ।
तुषार निर्मलकर पिता कुमार निर्मलकर उम्र 20 साल निवासी बजरंग चौक टंकी मडौदा थाना नेवई जिला दुर्ग ।
दिनेश ढीमर पिता स्व. पुसऊ ढीमर उम्र 25 साल निवासी गौरी गौरा चौक टंकी मडौदा थाना नेवई जिला दुर्ग।
कुंदन यादव यादव पिता संतोष यादव उम्र 18 साल निवासी गणेश चौकी टंकी मडौदा थाना नेवई जिला दुर्ग ।