
बालोद। जिले के ग्राम मेडकी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक किसान का परिवार परेशान है। आरोप है कि किसान के मकान से सटकर गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने के लिए सूचना देने के बावजूद करीब 20 दिन बीत जाने पर भी शिफ्टिंग नहीं की गई।
जानकारी के अनुसार, किसान के घर की दीवार और टीन शेड के बेहद करीब से बिजली का तार गुजर रहा है। बारिश और तेज हवा के दौरान तार के दीवार से सटने की आशंका बनी रहती है, जिससे परिवार में लगातार डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लाइन नहीं हटाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू ने भी इस संबंध में लाइनमैन तमराज साहू को सूचना देकर जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद अब तक बिजली लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत लाइन की शिफ्टिंग कराई जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
अब देखना होगा कि बिजली विभाग इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है और किसान परिवार को इस समस्या से राहत मिलती है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904