
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का नवदायित्व मिलने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से बस्तर में विकास की नई संभावनाओं और बदलते स्वरूप को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904