डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की आमजनता चाहती है। कि विद्यालय की स्थापना क्षेत्र के अंदर हो और यह मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। युवा कांग्रेस के एक नेता ने तो दल्ली राजहरा य चिखलाकसा में नही खोलने पर रेल रोकने की बात भी कह दिया है।
Cg24 आजतक
सांसद ने जिला प्रशासन पर निर्णय छोड़ा तो विधायक व मंत्री अनिला भेडिया का इस मामले पर कोई भी बयान सामने नही आया है।

जिला पंचायत सदस्य देवलाल ठाकुर ने जिला केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति जताया है। बालोद जिला में केंद्रीय विद्यालय खोला जाना है जिसका चयन जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पैरी गुंडरदेही ब्लाक में भूमि चयन किया गया है। इस मामले में आमजन मानस में नराजगी उठ रहा है। वही आपत्ति भी दर्ज किया जा रहा है।देवलाल ठाकुर ने कहा कि जिस जगह का चयन किया गया है। वहा केंद्रीय कर्मचारी व राज्य कर्मचारियों की संख्या नगण्य है। पूर्व में भी इस केंद्रीय विद्यालय के लिए दल्ली राजहरा में स्थल का चयन किया गया था अतः इसका भवन निर्माण व केंद्रीय विद्यालय की स्थापना डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही किया जाना चाहिए।
क्षेत्रीय सांसद ने केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थल चयन का मामला जिला प्रशासन के ऊपर छोड़ दिया है। व कहा कि सही व उपयुक्त स्थल चयन कर इस पर निर्णय ले वही डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती अनीला भेडिया का इस मामले पर कोई भी बयान नही आया है। वही उनके पार्टी के कार्यकर्ता मांग भी कर रहे कि यह विधालय की स्थापना दल्ली राजहरा में ही किया जाए ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904