बालोद cg24 आजतक
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 जनवरी 2021 को जिले के दौरे पर आ रहे है। दौरा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कल दोपहर 01.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.40 बजे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग पहुॅचेंगे। वहाॅ वे गैंदसिंह शहादत दिवस अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 03.05 बजे ग्राम ठेमाबुजुर्ग से हेलीकाप्टर द्वारा राजनांदगांव जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904