Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गृहमंत्री ने किया शहीद श्री तीवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण


बालोद cg24 आजतक


प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी में शहीद तीवर सिंह के शहीद स्मारक का अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद श्री तीवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। मंत्री साहू ने शहीद के परिवार को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद के परिवार की माॅग पर शहीद स्मारक में अहाता निर्माण और उद्यान निर्माण की स्वीकृति दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री साहू ने कहा कि हमारे जवान तेज गर्मी, बरसात, ठंड में स्वयं की जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा के लिए समर्पित होते हैं। हम अपने घरों में चैन की नींद ले पाते हैं। जवानों के साहस और पराक्रम की गाथाएॅ हमारे युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। सांसद मोहन मंडावी और गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र राय, विरेन्द्र साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, एस.डी.एम. भूपेन्द्र अग्रवाल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *