Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

25 वे दिन भी पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी,छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन ने भी नैतिक समर्थन दिया अनिश्चितकालीन हड़ताल को

प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई डौंडीलोहारा प्रांतीय आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर आज 25 वे दिन भी हड़ताल स्थल पर डटे हुए हैं ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ के हड़ताल में चले जाने के कारण शासकीय योजना पूरी तरह से ठप पड़ गया है। डौंडीलोहारा ब्लॉक के 120 सचिव अपनी 1 सूत्री मांग 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि की समाप्ति पश्चात शासकीय करण करने के संबंध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अवकाश के दिन भी बैठे हुए हैं सचिवो एवम ग्राम रोजगार सहायकों के क्रमिक भूख हड़ताल का 8वा दिन लेकिन शासन प्रशासन द्वारा अभी तक पंचायत सचिव एवम रोजगार सहायक के मांग के संबंध में विचार नहीं किया गया है जिससे क्षुब्ध होकर पंचायत सचिव अपने धरना प्रदर्शन को और अधिक उग्र रूप देने का निर्णय लिया है जिसमे प्रांतीय आह्वान पर दिनांक 21/01/2021 से पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त सचिव और रोजगार सहायक 24/01/2021 तक प्रान्त स्तर पर बूढ़ा तालाब रायपुर में भूख हड़ताल पर और 25/01/2021 को सभी सचिव और रोजगार सहायक परिवार सहित जंगी रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। आज के भूख हड़ताल में टूमन भालेंद्र नंदकुमार निषाद परसराम देशमुख बुधेश्वर साहू भूपेश देशमुख एवं रोजगार सहायक लेखराम आर्य नूतन बारले कमलेश कुमार संजीव कुमार धर्मेन्द्र भुआर्य रूपदास साहू भूख हड़ताल में शामिल हुए।
पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के हड़ताल को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का नैतिक समर्थन आज छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन इकाई डौंडीलोहारा से प्रांतीय निर्देश के परिपालन में पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायकों के हड़ताल को नैतिक समर्थन प्रदान करने ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू संयोजक बीरबल देशमुख ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवेंद्र बहादुर सचिव विजय पटेल महामंत्री बृजमोहन मानिकपुरी प्रचार सचिव अविनाश साहू संगठन सचिव खेमन साहू प्रांतीय पदाधिकारी ललिता यादव ब्लॉक प्रमुख बसंती पिनकेश्वर उपस्थित हुए और उन्होंने अपने संबोधन में कहा थी पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक शासन के योजनाओं का ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्य के धूरी है आप सब अपनी जायज मांग के लिए शासन से लड़ाई कर रहे हैं जिसमें आप सब एकता का परिचय देते हुए हड़ताल पर मांग पूरी होने तक डटे रहे और हमारी छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल का नैतिक समर्थन करता है।

रोजगार सहायकों व पंचायत सचिवों की हड़ताल से गांव के विकास कार्य ठप :- बालोद जिले के डौंडीलोहारा वा बालोद ब्लाक के सचिव व रोजगार सहायकों की हड़ताल से पंचायतों में ताला लटक रहा है जिससे गांव के विकास कार्य बंद पड़ा हुआ है ग्रामीण जन अपने खेती किसानी के काम से निवृत होने पर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की राह देख रहे हैं सचिन के हड़ताल में चले जाने से लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ,नामांतरण जैसे कार्य के लिए पंचायतों को खुलने की भी राह देख रहे हैं वही सरपंचों का भी कहना है कि सरकार को जल्द ही सचिवों की मांग को मान लेनी चाहिए जिससे वह अपने हड़ताल खत्म करके अपने अपने कार्य संभाले जिससे गांव का रुका हुआ विकास कार्य पूर्ण हो सके।

पंचायत बन्द पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *