
cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर पारस साहू जिला मुख्यालय बालोद में प्रदेश पंचायत सचिव संगठन छ ग के प्रांतीय आहवान पर पंचायत सचिव संघ बालोद आज अनिश्चित कालीन हड़ताल का 25 वा दिन एवं क्रमिक भूख हड़ताल का 8 वा दिन बस स्टैंड बालोद में धरना प्रदर्शन स्थल पर अपने एक सूत्रीय मांग 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि के समाप्ति पश्चात शासकीय करण को लेकर धरने पर बैठे रहे। आज क्रमिक भूख हड़ताल में रमेश निषाद , जलेंद्र यदुवंशी, विनोद कुमार सिन्हा, श्रीमती अम्बिका उइके एवं सतरानी साहू भूख हड़ताल पर बैठे रहे।
आज पंचायत सचिव के धरना प्रदर्शन स्थल पर श्रीमती कृतिका सदानंद साहू जिला पंचायत सदस्य बालोद के पंचायत सचिव के धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुच कर सचिव एवं रोजगार सहायक के मांगो का पूर्ण समर्थन प्रदान करते हुवे शासन से मांग को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु अपील किये।
पंचायत सचिव के अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने से शासन कि महत्वपूर्ण कार्य नरूवा गरूवा घुरूवा बाड़ी योजना, शासन कि ड्रीम योजना गोधन न्याय योजना , पेंशन योजना, रोजगार गारंटी योजना आदि बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों को रोजगार गारंटी योजना से रोजगार नहीं मिलने से ग्रामीण मजदूर अब पलायन करने के लिए मजबुर हो रहे हैं, स्वक्षता कार्य, शौचालय निर्माण कार्य एवं गौठान निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
लोक सेवा गारंटी के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्र जैसे ए पी एल राशन कार्ड, बी पी एल राशन कार्ड, पी एम आवास निर्माण, नामांतरण, आबादी भूमि, पारिवारिक सहायता, श्रद्धांजलि योजना एवं जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। सचिव के हड़ताल में जाने से शासन के सभी विभागों का कार्य प्रभावित हो रही हैं।
पंचायत सचिव संघ ने बताया कि जब तक हमारी मांग पूर्ण नहीं हो जाती है हमारा हड़ताल अनिश्चित कालीन तक चलता रहेगा।समस्त पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ दिनांक 21.1.2021 से बूढ़ातालाब धरना प्रदर्शन स्थल रायपुर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करेंगे। सरकार द्वारा मांगो पर विचार नही किये जाने कि स्थिति दिनांक 25.1.2021को पूरे पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक अपने परिवार सहित लगभग 50000 की संख्या में माननीय मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे , दिनांक 26.1.2021 तक मांग पूर्ण नही करने पर कुछ पंचायत सचिव मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दिए है एवं दिनांक 26.1.2021से गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण करते हुवे समस्त सचिव अनिश्चित आमरण अनशन पर बैठने बाध्य होंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904