google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश के सबसे बड़े ब्लाक डौडी लोहारा मुख्यालय में कोविड 19 सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था हो :-विद्या शर्मा

cg24 आजतक न्यूज़

डाँडी लोहारा नगर पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमति विघा शर्मा वरिष्ट कांग्रेस नेत्री ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त की है तथा बढ़ते मृत्यु दर पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मति विद्या शर्मा ने प्रदेश के महिला एवं बाल एवं विकाश मंत्री श्रीमति अनिला भेडिया प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस, सिहदेव एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रेस विज्ञापित के माध्यम से माग किया है डॉडी लोहारा प्रदेश का सबसे बड़ा आदिवासी ब्लाक मुख्यालय है
जहा पर कोविड 19 के बढ़ते जिले में सक्रमण को ध्यान में रखकर डौडी लोहरा कोविड 19 सेंटर में समुचित व्यवथा उपलब्ध करने की मांग की है जिससे प्रमुख रूप से समुयिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में टेस्ट किट अक्सिजन बेड की समुचित व्यवस्था वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था कराने की पुरजोर मांग की है। श्रीमति शर्मा ने कहा की जिले में सक्रमितो की संख्या के हिसाब से पर्याप्त मात्र में बेड की संख्या कम होने तथा पर्याप्त टेस्ट किट न होने के सम्बन्ध में उचित व्यवस्था बनाने की जरुरत बताया है। श्रीमति शर्मा ने पूर्व में जिला प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत से डॉडी लोहारा ब्लाक मुख्यालय में शव परीउड कमरे की जर्जर स्थिति पर चिंता जाहिर कर d.s.t. फंड अथवा अन्य निधि से अतिरिक्त कमरा निर्माण एवं शव को सुरक्षित रखने फ्रीजर व्यवथा करने की माग की है जिस पर कलेक्टर बालोद से मिलकर व्यवथा बनाने श्रीमति उपाध्यक्ष शर्मा ने मांग की है ।श्रीमति शर्मा ने कहा सबसे बड़ा आदिवाशी ब्लाक मुख्यालय डॉडी लोहारा में शव परिक्षण कक्ष व्यवथा न होने से आम जनता एवं हॉस्पिटल स्टाफ को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।त्वरित व्यवथा बनाने शाशन से मांग की है ।श्रीमती शर्मा ने बढ़ते कोरोना सक्रमण के दौर में आम जनता से प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने सुझाव दिया एवं घरो में सुरक्षित रहने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *