google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आत्म निर्भर मंडल अर्जुंदा की बैठक में तिरंगा यात्रा को लेकर बनी योजना


अर्जुंदा – भाजपा मंडल अर्जुंदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आत्मनिर्भर मंडल बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ग्राम अर्जुनी टिकरी स्थित मां कर्मा परिसर में संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और संगठन को सशक्त बनाने पर गहन मंथन किया गया।

बैठक के दौरान, तिरंगा यात्रा,संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और मंडल स्तर पर भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में मंडल प्रभारी जितेंद्र साहू मुख्य अतिथि व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने की। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को तिरंगा ध्वज वितरण किया गया।

बैठक में महामंत्री रोशन अमृत,युगल बोरकर, दौलत देशमुख,संजय साहू,प्रदीप साहू,त्रिवेणी सिन्हा,दानेश्वर साहू, गिरधर निषाद,देवेंद्र यदु,नवीन राजपूत,शिव देवांगन, गोविन्द्र साहू,पूर्णानंद बैलचंदन, किरण ताराम,परमानंद देवांगन,सतीश साहू,निरंजन साहू,ओसाभ यादव, भारती साहू,आमीन साहू,देवेश्वरी साहू,पालेश्वर देशमुख, हरीश साहू, बी डी सिन्हा,राजू सिन्हा,बीरेंद्र देवांगन, ईश्वर साहू,दुष्यंत सिन्हा,नरोत्तम साहू,त्रिलोक चंद्राकर,नीलेश साहू,नीतीश साहू, जगनू ठाकुर, दिगेन्द्र साहू, चंद्रहास साहू, केदार सिन्हा,बलवंत दास, ओंकार सिन्हा, पुरानीक साहू, शिखर साहू, ललित साहू, बंटी यादव, असलम अली, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *