google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राजेश सिंह राणा के निवास पहुंचे आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं…

रायपुर -सुकमा के चिंतलनार के आत्मसमर्पित महिला नक्सली पहुंचे ग्रामोद्योग विभाग के सचिव आईएएस श्री राजेश सिंह राणा के रायपुर स्थित निवास पर परिवार के साथ बिताया समय,मुख्यधारा से जोड़ने और रायपुर के बड़े मंच में अवसर प्रदान करने पर जताया आभार,

इस दौरान आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने कहा के बस्तर के जंगलों से और सुकमा के चिंतलनार से निकलकर पहली बार वे सब रायपुर आई है और आपने हमें सुकमा से रायपुर लाकर मुख्यधारा से जुडने और अपने हुनर को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया आपके इस पहल के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है।इस दौरान श्री राजेश सिंह राणा ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन पर ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं के इन सभी महिलाओं को उनके रूचि के आधार पर हथकरघा प्रशिक्षण (हाथ से चलने वाले करघे पर कपड़ा बुनने का प्रशिक्षण) दिया जाए साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से करघा प्रदाय किए जाए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *