google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चिखलाकसा स्वास्थ्य केंद्र में 1 और एम्बुलेंस की व्यवस्था हो ताकि कोरोना संक्रमितों को लाने ले जाने में मिले सुविधा :- विक्रम धुर्वे

सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने बालोद जिला कलेक्टर के नाम पत्र सौप कर कोविड 19 के संक्रमितों को थोड़ा राहत व सुविधा देने हेतु एक अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की मांग रखी है। व कहा है कि वर्तमान में हमारे क्षेत्र (दल्लीराजहरा, चिखलाकसा एवं आस-पास क्षेत्र) में जिस प्रकार से कोविड-49 के संकमण से प्रभावित मरिजो की संख्या (प्रतिदिवस 60 से 90 व्यक्ति) में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना से प्रभावित मरिजो के उपचार हेतु कोविड सेंटर एवं जिला अस्पताल में रेफर किये जाने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा में एक मात्र एम्बुलेंस उपलब्ध है। जिसमें वर्तमान में बढ़ते कोरोना मरिजों के लिये लाने ले जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।अतः दल्लीराजहरा, चिखलाकसा एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से प्रभावित मरिजों के बेहतर इलाज हेतु कोविड सेंटरो में रेफर किये जाने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा को 01 नग अतिरिक्त एम्बुलेंस (108) प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *