google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बारिश थमने के बाद बिजली कड़कने से विधुत तार टूट कर गिरा,नही हुई कोई जनहानि

Cg 24 आजतक न्यूज़

डौण्डी लोहारा ब्लाक में आज शाम कुछ स्थानों में पानी गिरा व तेज हवा भी चला इसी के चलते ग्राम मालीघोरी वा आसपास के क्षेत्र में 1 घंटे झमाझम बारिश के बाद मौसम थोड़ा साफ होने के बाद मालीघोरि के बस स्टैंड बाजार चौक के विद्युत पोलों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी जिसके चलते कई घरों में इसका प्रभाव हुआ कुछ घरों के लाइट पंखे और टीवी उड़ गए व कुछ घरों में करेंट का झटका भी महसूस किया गया वहीं पारधी पारा में विद्युत तार टूट कर गिर गया जिसके चलते एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची विद्युत पोल के पास ही हृदय राम धनकर का मकान है जहां पर वह अपने मवेशी बांधता है विद्युत तार टूटने की वजह से कुछ मावेसियों को हल्का झटके लगे हैं कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई खुद मवेशी मालिक बाल बाल बचे इस संबंध में विद्युत विभाग के जे ई से जानकारी लेनी चाही तो उनका फोन स्विच ऑफ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *