google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बड़ी लापरवाही से बढ़ गया कोरोना ग्राम खैरकट्टा में नागपुर से आये युवक सहित 8 लोग हो गए संक्रमित,युवक को न क्वारेनटिन किया न होम आइसोलेशन में रखा गया

Cg24 आजतक न्यूज़

सूत्रों की जानकारी अनुसार वनांचल क्षेत्रो में इस बार भी प्रवासी मजदूर जो अन्य राज्य गए थे वो वापस आ रहे। लेकिन इनके आगमन की सही जानकारी व सूचना नही रखा जा रहा जो कि बेहद खतरनाक होगा

डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के ग्राम खैरकट्टा में हाल ही में मिले 6+2= 8 कोरोना संक्रमित के मामले में सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो प्रशासन की बड़ी चूक नजर आ रहा है। ग्राम में संक्रमण फैलने का जो कारण अंदरूनी जानकारी में सामने आ रहा है। उससे यह बात पता चल रहा है। कि कुछ दिन पूर्व ग्राम में महाराष्ट्र के नागपुर से एक युवक गाँव मे वापस आया था जिसे होम क्वारेनेटिन में रहना था लेकिन वो गाँव मे ही घूमते रहा और जो 8 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव्ह आया है। उसमें उक्त युवक भी शामिल है। इस प्रकार यह कुल 8 लोगो मे संक्रमण बड़ा गया ।

राज्य सरकार व जिला प्रशासन का निर्देश की पंचायतो में महाराष्ट्र सहित अन्य दूसरे राज्यो से आने वाले लोगो के लिए व्यवस्था गांव में पंचायत के माध्यम से किया जाए व उचित व्यवस्था बनाया जाए ताकि प्रवासी मजदूरों के अगर संक्रमण हो तो उससे ग्रामीणों को बचाया जा सके ।लेकिन ग्राम खैरकट्टा के मामले में पंचायत सचिव की बड़ी गलती सामना आ रहा है।

जनपद पंचायत के सीईओ दीपक ठाकुर से बात करने पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में बाहर से आने वालों के लिए व्यवस्था करवाया गया है। खैरकट्टा के मामले में जानकारी लेता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *