google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने संभाली कमान वन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों से लगातार कर रहे संवाद,टिकाकरण को बढ़ावा देने सभी को लगाया कार्य मे

डौंडीलोहारा :- प्रशासनिक क्षेत्र में चुस्त दुरुस्त व्यवस्था बनाने वाले डौंडीलोहारा के एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने तेजी के साथ कोविड19 के प्रसार को रोकने कदम उठाया है। गांव की सरहद में कदम रखने वाले प्रवासी मजदूरों व व्यक्तियों की सूचना देने सरकारी तंत्र के अलावा समाज प्रमुखों व ग्रामीण पदाधिकारियों की मदद ले रहे है। विकास खण्ड में प्रवासी मजदूरों व व्यक्तियों का आगमन शुरू हो गया है। ऐसे में सतर्कता व सावधानी के साथ ही जागरूकता का परिचय देना बहुत ही जरूरी है। अन्य राज्य व जिला से आने वाले व्यक्तियों के ऊपर वालिंटियर , कोटवार, स्वच्छाग्रही समूह, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निगरानी रखें। गांव में जैसे ही आने की सूचना मिले तो उसे तुरंत बिना किसी के सम्पर्क में आये कोरोंटाईन सेंटर तक पहुँचाने में मदद करें। लगातार गाँव, टोला, माजरा पारा में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। जिस परिवार में अन्य राज्य या जिला से लोग आने वाले हैं। उसकी सूचना उस व्यक्ति तक मोबाईल के माध्यम से कोविड 19 के नियमों की जानकारी दे देवें। इसके साथ ही आने की तिथि व सम्भावित समय की जानकारी कोविड 19 में ड्यूटी करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को दे। परिवार वालों की जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है जब प्रवासी मजदूर व व्यक्ति गांव में पहुंच जाते हैं तो उसे कोरोंटाईन सेंटर तक पहुंचाये जिससे परिवार व गांव में संक्रमण न फैले।

एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि अपने परिवार व गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी हर व्यक्ति ले लें तो कोरोना हर हाल में हार जायेगा। पिछले वर्ष कोविड19 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी ,कर्मचारियों की सेवा ली जा रही है। इनमें कार्य कुशलता व दक्षता है। ड्यूटी कर रहे प्रत्येक अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग करें। शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। कानून का उल्लंघन करने वालों की सूचना दें। उसे बख्शा नहीं जायेगा। नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर गांव गांव में कोरोंटाईन सेंटरों की व्यवस्था कर ली गई है। मूलभूत सुविधा पेय जल, विद्युत, साफ सफाई, सेनेटाइजर का छिड़काव सहित अन्य व्यवस्था कर ली गई है। ग्राम पंचायत के सचिव मुख्यालय में उपस्थित रहेंगें। मेरे द्वारा प्रतिदिन समीक्षा की जायेगी। कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे जिसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों से फाईनल सूची तैयार करायी जा रही है।


शुक्रवार को ग्राम पंचायत खोलझर व भीमाटोला में एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने अचानक टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जहां टीकाकरण स्थल में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा में टीकाकरण को प्रतिदिन प्रारंभ कराएं तथा टीकाकरण के बाद उस व्यक्ति को परहेज व सावधानी के बारे में अवगत कराये। पंचायत प्रतिनिधियों व मितानिनों, आंगनबाड़ी कर्त्ताओं से चर्चा करते हुए एसडीएम श्री तिवारी ने कहा कि टीकाकरण से लाभान्वित हुए व्यक्तियों का स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिदिन लेते रहें कोई समस्या हो तो स्वास्थ्य विभाग को तुरंत अवगत करायें। उन्हें अविलंब राहत पहुंचाई जायेगी। सिर्फ टीकाकरण स्थल पर ही नहीं बल्कि गांव के एक एक गली में एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने सीईओ दीपक ठाकुर, सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा, हल्का पटवारी, सचिव मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ टीकाकरण कराने पात्र व्यक्तियों को प्रेरित करने पैदल मार्च किया। मितानिनों व पंचायत प्रतिनिधियों ने एस डी एम तिवारी को बताया कि डोर टू डोर टीकाकरण के लिये जाने के बावजूद पात्र व्यक्ति भी टीकाकरण के लिये नहीं आ रहे हैं।इस बात को सुनकर एसडीएम तिवारी ने टीकाकरण से दूरी बनाने वाले व्यक्तियों की सूची मांगकर उस व्यक्ति को टीकाकरण नहीं कराने का कारण जानना चाहा तो 66 वर्ष की पार्वती बाई व किशन लाल साहू ने बिना जानकरी बेेेफिजुुल बातो का जिक्र किया जिसका समाधान किया। एसडीएम तिवारी ने टीम में शामिल सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा को ग्रामीणों के चितपरिचित भाषा में प्रेरित करने कहा तो गौतम सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों को उनके ही छत्तीसगाड़िया बोली भाषा मे बात कर उनको समझाया तब ग्रामीणजन तैयार हुए व टिकाकरण शिविर में पहुंचे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *