google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना संक्रमित महिला हुई स्वस्थ्य विधायक कुँवरसिंह निषाद को सहयोग के लिए दिया धन्यवाद,लोगो से कहा लक्षण होने पर तुरंत जांच कराए।

गुंडरदेही CG 24 आजतक :- गुंडरदेही ब्लॉक के एक महिला खेमिन जो 1 सप्ताह पहले लक्षण सर्दी, खांसी, और बुखार गले में खराश आने से प्राथमिक उपचार कर स्वस्थ लाभ ले रही थी, लेकिन सूखा खांसी चालू हुआ तब सांस लेने में ज्यादा तकलीफ हुआ तो वो गुंडरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां पर डॉक्टर अजय पाल चंद्राकर ने जांच किया तो उसका ऑक्सीजन लेवल लगभग 70 बता रहा था तब डॉक्टर चंद्राकर के सलाह पर कोरोना टेस्ट कराया तब गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में दिनांक 14 अप्रैल को शाम 4:बजे अपने गृह ग्राम से अस्पताल आई उस समय गुंडरदेही में कोरोना टेस्ट नहीं हो रहा था, और कोरोना टेस्ट करने का किट उपलब्ध नहीं था तब गुंडरदेही स्टाफ वालों ने राजनांदगांव रिफर करने की बात कहीं।

तब विधायक के कहने पर डॉक्टर संजीव ग्लैड ने अर्जुंदा अस्पताल से इमरजेंसी में शाम 5: बजे जांच किट लाया तब हुआ करोना टेस्ट तो रिपोर्ट पॉजिटिव आया महिला का ऑक्सीजन लेवल कम होते जा रहा था ,इसी बीच गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद को महिला के परिजन ने संपर्क किया तब विधायक ने कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव गेल्ड से संपर्क कर उनसे करोना कीट के संबंध में जानकारी ली तब गुंडरदेही में कोरोना किट नहीं होने से डॉक्टर ने स्वयं अर्जुंदा समुदायिक स्वास्थ्य केंद् से किट लाकर उस महिला का कोरोना टेस्ट कराया तब रिपोर्ट उनका तत्काल पॉजिटिव आया तब गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद की प्रयास से उस महिला को बालोद जिला के शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा में ऑक्सीजन युक्त बेड मिला और महिला 7 दिन बाद आज कोरोना से जंग जीतकर वापस अपने घर निजी एंबुलेंस से आई तब उनके परिजन ने विधायक व डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स को धन्यवाद दिया महिला ने कहा क्षेत्र के विधायक डॉ नर्स को मैं बहुत धन्यवाद देती हूं। इलाज के दौरान मेरा शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा में इलाज बहुत अच्छे से हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *