google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर के मुस्लिम भाइयों ने रमजान माह में अपने अपने घरों में रहकर नमाज अदा की व दुवा की जल्द ही इस महामारी से निजात मिले दुनिया को

डौण्डी लोहारा :- एक तरफ मुस्लिम माह माहे रमजान चल रहा है और कोरोना की महामारी जिसमे कई लोग अपनी जान तक गवां बैठे है।मुस्लिम जमात जामा मस्जिद डौण्डी लोहारा के सदर (अध्यक्ष ) करामत हुसैन ने बताया कि जो पिछले साल भी इस महामारी के चलते रमजान का महीना चल रहा था जिसमे लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करते थे,लेकिन इस बार रमजान माह व् ईद की ख़ुशी दुगुनी मनाने के लिये हर तरफ मुस्लिम भाई खुश थे,लेकिन इस बार भी ये वायरस पीछा नही छोड़ा,सभी तरफ मुस्लिम भाई बहन अपने घरों में ही नमाज अदा कर इस कोरोना वायरस को दुनिया से खत्म करने की दुआ मांग रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *