जिला प्रशासन लगातार जिले के सेंटरों में व होम आइसोलेशन सेंटरों में व्यवस्था सुधारने लगातार कार्य कर रहे है। जिला कलेक्टर भी सेंटरों में जा रहे है। इन सेंटरों में जायज चीजों की कमी दिख रहा जैसे पानी, सफाई जो ठीक किया जा सकता है।
बालोद जिला में बढ़ते संक्रमण व पीड़ितों की संख्या भी इस प्रकार की अव्यवस्था का कारण बन रहा है। जिले में जो व्यवस्था बनाई गई है। वो भी पर्याप्त नही हो रहा और संक्रमित बढ़ते जा रहे है। लेकिन हम इस खबर के माध्यम से यह अपील भी करते है। कि सेंटर में भर्ती मरीज भी अपने कर्तव्यों को समझे व खाने के समान हो या और कुछ सेंटर में यत्रतत्र न फेंके यह हमारी भी जिम्मेदारी है। क्योंकि महामारी की समस्या विकट है। जिसमे सब को मिलकर लड़ना होगा

कोविड में भर्ती मरीज ने जिला प्रशासन को सेंटर के अंदर के अव्यवस्था को संज्ञान में लेने भेजा फोटो व वीडियो
वीडियो में दिख रहा पीड़ित कह रहा कि हमारा उद्देश्य इस वीडियो को वायरल कर व्यवस्थाओं को ठीक करना है। क्योंकि हम भी समझते हैं की स्थिति गंभीर है। मगर अगर इस बातों को ध्यान ना दिलाया गया तो बहुत से लोग अपने काम से जी चुराते हैं। या ध्यान नहीं देते उनके ध्यानाकर्षण के लिए यह वीडियो एवं गंदगी का फोटो उन तक पहुंचे जो व्यवस्थापक हैं। व्यवस्था बनाने वाले हैं और जिम्मेदार तक ऐसी अनेक खामियां वहां पर है। जिसे आप इस वीडियो को देखकर तत्काल प्रभाव में ठीक करेंगे।

पीड़ित युवक ने कहा इस जिला कोविड अस्पताल में इलाज हो रहा है ना साफ सफाई स्वयं मरीज को पानी लाना पड़ रहा है इस तरह की स्थिति जिला अस्पताल कोबिड सेंटर में है, अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर कर्मचारी समय पर मरीज तक नहीं पहुंच रहे है। आगे उन्होंने अपील किया जिला प्रशासन से वीडियो फोटो वायरल करने के पीछे मेरा कोई गलत संदेश देने का नहीं है बस जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन इस को संज्ञान में लेकर व्यवस्था संभाले सफाई व्यवस्था भी काफी चरमरा गया है।

विगत दिन गुंडरदेही ब्लॉक के मड़ियापार के 65 वर्षीय जिसको सांस लेने में तकलीफ था उन पीड़ित महिला को उनके पुत्र अजीत शुक्ला के द्वारा जिला कोई अस्पताल में भर्ती कराया था उन्होंने भी अव्यवस्था को देखकर प्रशासन से गुहार लगाया उन्होंने मीडिया को फोटो शेयर किया जिसमें काफी अव्यवस्था नजर आ रहा है। व्यक्ति जब जिला अस्पताल में अपने परिजन को लेकर गया था तो वह भी स्वयं इस गंदगी और अव्यवस्था से रूबरू हुए थे उन्होंने भी मीडिया को भी अस्पताल का व्यवस्था की फोटो शेयर किया था।


इस पूरे मामले को लेकर बालोद तहसीलदार रश्मि वर्मा का कहना है, वह भर्ती मरीज झूठ बोल रहा है वह पूरा स्वस्थ है। उसे अभी डिस्चार्ज करवा देंगे उनके खिलाफ f.i.r. भी करवाएंगे पूरा प्रशासन इस कोरोना से जंग जीतने के लिए व्यवस्था में जुड़े हुए हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904