कुसुमकसा — जिले में कोरोना के बढ़ते आंकड़े जहाँ जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा रहे हैं, तो वहीं कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने लगाए लॉक डाउन का असर कुछ जगहों पर दिखाई ही नहीं दे रहा है., उसे देखकर ऐसा लगता है कि लोगों को अपनी जान की फिक्र ही नहीं है.कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार सुबह 6 बजे से कुसुमकसा में देखने को मिला कि स्थानीय शिव मंदिर के पास सब्जी पसरा की दुकान लग गयी व कुसुमकसा सहित समीपस्थ ग्रामो के ग्रामीण सब्जी लेने के लिए टूट पड़े जहाँ ना सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा था तो कई बिना मास्क लगाए ही खरीदारी कर रहे थे ,सब्जी दुकानों में लगी पेलमपेल को देखने से नही लग रहा था कि लोगो को कोरोना का कोई डर भय दिख रहा था ना ही प्रशासनिक दबाव लाकडाउन में दिख रही थी
जिले में लॉक डाउन के 19 दिन बीत चुके हैं. प्रशासन का मानना था कि अगर लॉक डाउन लगाया जाएगा तो कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लग सकेगा. लेकिन लोगों की लापरवाही पर कोई अंकुश नहीं है. कुसुमकसा सहित समीपस्थ ग्रग्मीण अंचलों में कोरोना के संक्रमित ग्रामीण मिल रहे है कुसुमकसा के शिव मंदिर के पास लगे ठेलों पर फल और सब्जी खरीदने वालों की भीड़-भाड़ दिख रही है. इससे स्पष्ट है कि लॉक डाउन पूरी तरह से बेअसर है. जहाँ खरीदी करने आये लोग न तो सोशल डिस्टसिंग का पालन कर रहे हैं न ही मास्क लगाए हुए हैं ,लोगों की इसी लापरवाही के चलते जहाँ कोरोना के बढ़ते आंकड़े शासन प्रशासन की चिंता बढ़ा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कोरोना से बढ़ता मौत का ग्राफ भी परेशान कर रहा है. लॉकडाउन को लगे 19 दिन हो गए हैं.. लेकिन लोग है कि मानते ही नहीं रहे हैं. जिंदगी से जुड़ी खरीदारी तो रोज होती रहेगी. अभी जरूरत है कोरोना की बढ़ती रफ्तार और हर दिन बढ़ते मौतों के आंकड़े को रोकने की. अब मर्जी आपकी है क्या आप कितने गंभीर जिंदगी के लिए.,ग्रामीण अंचल में शादी ब्याह भी बिना रोकटोक के चलता रहा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण विवाह समारोह में सम्मिलित हुए ,जिसके कारण भी ग्रामीण
अंचल में कोरोना संक्रमण ने दस्तके दिए ऐसा आमजन का मानना है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904