google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिले के विभागों में स्वीकृत शासकीय योजनाओं की बैंकों में जमा राशि से प्राप्त हो रहे ब्याज की राशियों को भी कोरोना से राहत देने हो उपयोग :- तोमन साहू

स्वीकृत शासकीय योजनाओं की बैंक में जमा राशि से प्राप्य ब्याज की राशि का उपयोग कोविड -19 मे करने बावत्

तोमन साहू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा जिला बालोद ने मुख्यमंत्री सेे आग्रह सेे आग्रह किया है ।कि राज्य शासन द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यो को बजट मे स्वीकृत कर उसके राशि को विभागानुसार जैसे पंचायत, सिंचाई लोक निर्माण विभाग ग्रामीण सेवा यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय निकाय ,वन,महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य,आदि के जिला अधिकारी कार्यालयों में भेज दिया जाता है जो कार्यो की अपूर्णता के कारण वर्षों बैंक में जमा राशि के रूप में पड़ा रहता है।बैंक उक्त जमाराशि मे एक निश्चित ब्याज देता है ।उक्त ब्याज की राशि ही प्रत्येक जिला के सभी विभागों को मिलाने पर अनुमानित करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगा ।

जिला प्रमुख उक्त ब्याज की राशि को निश्चित कार्य योजनाओं के अभाव में अपने मनमानी ढंग से कार्यालयों की साजसज्जा, फर्नीचर, एयरकंडीशनर, आदि में खर्च करता है, जो उक्त राशि का दुरुपयोग है । वर्तमान समय में शासन आर्थिक रूप से सँक्रमण काल में चल रहा है, इसलिए उक्त ब्याज की राशि को आम जनता के हित मे और वर्तमान समय में अनिवार्य खर्च मानते हुए शासन द्वारा सभी जिला मुख्यालय को आदेश जारी किया जाना चाहिए कि बैंक में जमा राशि के ब्याज राशि को कोविड 19 के प्रबंधन हेतु खर्च किया जावे ।
इससे जिला प्रशासन को किसी भी समस्या के निराकरण के लिए यथा शीघ्र राशि उपलब्ध हो जावेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *