cg24 आजतक न्यूज
कलेक्टर जिला बालोद के नाम से शहर भाजपा ने एक पत्र लिखा व कोविड सबंधित समस्यों के निराकरण की मांग की है। पत्र में कहा गया है। कि जिला मुख्यालय होने के कारण बालोद में कोरोना 19 की दूसरी लहर में बहुत सी जरूरत है जो तत्काल प्रभाव में पूरी होनी चाहिए इस कालखंड मै ऑक्सीजन की कमी वाले मरीज ज्यादा तर जिला अस्पताल पहुच रहे है उन मरीजों के लिए उचित व्यवस्था करना चाहिए,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो मरीज व मरीज के परिवार से बात कर जो समस्या उन्हें हो रही है उन मांगों को आपके समक्ष रखा है और हम चाहते हैं कि यह मांग जल्द से जल्द पूरी करें
(1) जिला अस्पताल ऑक्सीजन बेड बढ़ाया जाए
(2) जिलाअस्पताल में वेंटिलेटर बेड बढ़ाया जाए
(3) डॉक्टर द्वारा जिन मरीजो वेंटिलेटर रिकमेंड कर रहे उन्हें अन्य जिलों में सरकारी व प्रायवेट अस्पताल में इस ओर भी आपको व्यवस्था करने हेतु ध्यान देना चाहिए क्योंकि उन्हें तत्काल वेंटीलेटर चाहिए होता जरा सी लेट की वजह से कई मरीज जान गंवा रहे
(4) कोरोना सेंटर व जिला अस्पताल में पूछताछ कार्यालय केन्द्र खोला जाय क्योंकि मरीज व परिजन को सही जानकारी नही मिलने से भटकते रहते है इस काम मे अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी लगा कर सहयोग लिया जा सकता है
(5) डॉक्टर,नर्स,ड्राइवर अन्य कर्मचारी दिन रात सेवा दे रहे उनका भी खान पान, स्वास्थ्य,आराम ध्यान देने की जरूरत है
(6)सिटी स्कैन की मशीन तत्काल अस्पताल में लगे
(7) आर टी पीसी आर लैब का निर्माण जल्द से जल्द इस महीने की मध्यम काल तक हो जाए
(8) कोरोना सेंटर के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए
(9) दिन में कम से कम 2 बार मरीज की स्थिति के बारे में उसके परिवार को अपडेट दिया जाए
(10) जिला अस्पताल बालोद में एंबुलेंस क्रय करे इसकी कमी है
(11) कुछ एंबुलेंस जिला अस्पताल में पड़ी है जो मरीजों के उपयोग में नहीं आ रही है उसे चलाने की व्यवस्था किया जाय हमारी सारी मांग कोरोना के मरीज व उनके परिवार से बात कर बनाई गई है हमें आशा है आप तत्काल प्रभाव में इसे पूरा करेंगे बालोद में डीएम फंड की भी व्यवस्था है जिसका उपयोग इन सब कार्यों के लिए किया जा सकता है जिस का अधिकार आपके पास है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904