google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आयुष्मान कार्ड से कोरोना के इलाज का सरकार का दावा खोखला

cg24 आजतक न्यूज

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार राज्य में फैली कोरोना महामारी को रोकने में पूरी तरीके से विफल नजर आ रही है । सरकार पे आरोप लगाते हुए नागेंद्र चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा ने कहा की छग की कॉंग्रेस की सरकार ने इस महामारी के बीच में जनता से किए वादे को धोखे में बदल दिया है । आयुष्मान कार्ड योजना से कोरोना मरीजों को निशुल्क उपचार सुविधा के राज्य सरकार का दावा पूरी तरह जनता के साथ किया गया एक धोखा है। साफ नजर आ रहा है कि सरकार का निजी अस्पताल पे कोई लगाम नही है और ना ही निजी अस्पताल सरकार के किसी भी नियमो को पालन करते दिख रहे है। उपचार को लेकर दो से तीन आदेश जारी कर दिए जिससे भ्रम की स्थिति है इसी का फायदा निजिबअस्पताल संचालक उठा रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने शुरुआत में यह ऐलान किया था कि कोरोना से संक्रमित मरीजों का मुफ्त इलाज समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मिलेगा परंतु बाद में राज्य सरकार ने नया आदेश जारी किया जिसमें निजी अस्पतालों को कोरोना के इलाज के लिए दर निर्धारित कर दिया गया आदेश में यह भी उल्लेखित कर दिया गया कि उक्त राशि का वहन मरीजों द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार के भ्रम के कारण इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है ।सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था का मंजर है और निजी अस्पताल ऐसे समय का फायदा उठाकर मरीजों से दोगुनी राशि वसूल रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना मरीजों की जांच और उपचार को लेकर पारदर्शी व्यवस्था नहीं है। राज्य सरकार पिछले 1 वर्षों से ना ही सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड, ऑक्सीजन प्लांट एवं वेंटिलेटर की उचित व्यवस्था कर पायी और जिसका खामियाजा प्रदेश के जनता को उठाना पड़ रहा हैं। मोनू चौधरी ने यह भी कहा यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है लेकिन कांग्रेस की वादाखिलाफी चेहरा सबके सामने आना बहुत ही आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *