Cg24 आजतक न्यूज
बिलासपुर :- कोरोना महामारी पर नियंत्रण एवं कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने अपने अप्रैल का माह का मानदेय 1 लाख 45 हजार 750 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने 15 हजार 500 रुपये, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर अजीत श्याम कुंवर ने 10 हजार 250 रुपये और सदस्यों ने छह-छह हजार रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान किया है।
जब प्रदेश के जिम्मेदार जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत के सदस्यों ने क्षेत्र की जनता को राहत देने के लिए सहयोग प्रदान किया है। क्या वैसे ही बालोद जिला के जिला सदस्य भी अपनी जनता के लिए करेंगे ?
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904