google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले के मंत्री व विधायकों ने दिया निधि व अपना मानदेय तो बालोद जिला पंचायत व 5 जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि आखिर चुप क्यों ?

पिछली बार कोरोना संक्रमण के समय ये सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों ने अपना एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया था,लेकिन इस बार के काफी तेज व बढ़ते संक्रमण पर राहत देने बालोद जिले के कोई भी जिला या जनपद आगे नहीं आया है।

जिला पंचायत सदस्य हो या जनपद सदस्य या अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ये भी ग्रामीण आमजन के जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता है। ऐसे संकट में इनको फिर एकबार आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए और यह सही भी होगा

बालोद cg24 आजतक न्यूज :- पूरे प्रदेश के साथ बालोद जिला में कोविड 19 संक्रमण ने काफी नुकसान पहुंचाया है। और यह क्रम लगातार जारी है। इस संक्रमण की जद में सभी आ रहे है। चाहे वो नगर के हो शहर के हो या ग्रामीणजन सभी इस महामारी की चपेट में आकर जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे है। वही सैकड़ो लोगो ने जान गंवा दी है ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे विधानसभा के सदस्यों की वर्ष 2020/21 की विधायक निधि सरकार ने 18+ वालो को फ्री में वेक्सिनेशन के लिए ले ली है। वही सभी ने अपना एक माह का मानदेय भी सौप दिया है। जिसमे बालोद जिले के गुंडरदेही, बालोद व डौण्डी लोहारा के विधायक शामिल है। इस राशि को इन्होंने प्रदेश के हित मे कोरोना से लड़ने में लगा दिया है।

तो अब बालोद जिला में पंचायत प्रतिनिधियों के ऊपर भी पूरे जिले के ग्रामीण आमजनता की निगाहें लग गई है। कि बालोद जिला पंचायत सहित जिले के 5 जनपद पंचायतो के द्वारा क्या पहल किया जा रहा है। क्या वे भी क्षेत्रवासियों की मदद करने उनको राहत देने खासकर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में जिन क्षेत्रों का वे नेतृत्व करते है। कुछ चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराएंगे जो जनता के काम आ सके

बड़ी सहायता राशि होगा अगर सभी पहल करें तो :- बालोद जिला के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा अगर इस प्रकार का पहल किया जाएगा तो इससे बालोद जिला के सभी ब्लाकों के लिए काफी बड़ी राशि एकत्र होगा और जायज समान, जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर,प्लस ऑक्सिमिटर,सेनिटाइजर, मास्क व अन्य उपकरण खरीदे जा सकते है। जिनकी आज अत्यंत आवश्यकता है।

इस सम्बंध में बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने आजतक से बातचीत में कहा कि पिछली बार हम लोगो ने अपना मानदेय दिया था इस बार भी 6 मई को लाकडाऊन हटने के बाद सभी सदस्य चर्चाकर इसके लिए निर्णय लेंगे की क्या कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *