google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद कांकेर मोहन मण्डावी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोंडागांव के प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से किये चर्चा

Cg24 आजतक न्यूज़

काँकेर लोकसभा क्षेत्र के साँसद मोहन मंडावी ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर जिला कोंडागांव के प्रशासनिक अधिकारियों/साँसद/विधायक के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा किये।चर्चा के दौरान साँसद मंडावी ने कहा कि कोविड-19के दूसरे चरण के हो रहे तीव्र प्रसार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र या गांव में covid-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या अधिक है उस क्षेत्र को जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर और अधिक हो रहे प्रसार को शीघ्र रोका जाए l सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण का लाभ प्रत्येक व्यक्ति ले टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम व दुष्प्रचार से बचे lकोविड-19 का टीकाकरण हमारे जीवन के लिए एक तरह से सुरक्षा कवच जैसा है इसके प्रथम व द्वितीय डोज के पश्चात kovid का संक्रमण नहीं होता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगवाएं lवर्तमान में 18 प्लस टीकाकरण को लेकर राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय कार्ड धारी फिर बीपीएल और उसके पश्चात एपीएल कार्ड धारियों को टीकाकरण का जो भेदभाव किया जा रहा है है उसकी सांसद कांकेर ने कड़ी निंदा करते हुए कहा की संक्रमण किसी जाति धर्म व गरीबी अमीरी पर नहीं होता है संक्रमण किसी को भी हो सकता है अतः सभी छत्तीसगढ़ियों को टीका लगे यह प्रदेश सरकार शीघ्र सुनिश्चित करें l सांसद मोहन मंडावी में कहा कि कोरोना के कहर से हम जरूर बाहर निकलेंगे। कोरोना हारेगा हम जीतेंगे ।बस थोड़े धैर्य रखें और अपने आप को सुरक्षित रखेंl केंद्र राज्य व जिला प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करें ।

नोट:- मास्क लगाए,सोसल डिस्टेनसिंग का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *