बालोद/डौंडीलोहारा cg 24 आजतक न्यूज
शिवसेना नेता संदीप कसार ने कोरोना कालीन दूसरे जानलेवा चरण में लॉकडाउन के बावजूद देसी अंग्रेजी व हस्तनिर्मित महुआ शराब की अवैध बिक्री को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित पूरे महकमे की भूमिका पर सवालिया निशान लगाया है आबकारी महकमे को निशाने पर रखते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि लॉकडाउन और बड़ी जनहानि मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ने के बाद भी पूरे प्रदेश में जगह-जगह गांव गांव शहर शहर अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आ रही है जो कि कोरोनावायरस के संक्रमण में आग में घी का काम कर रही है जो कि आगे चलकर और भी घातक हो सकता है वर्तमान कोरोना लाॅकडाउन में बड़े पैमाने पर विभिन्न स्थानों में शराब का जखीरा पकड़ा जाना परिवहन के दौरान शराब का पकड़ा जाना आबकारी महकमे की पोल खोलते नजर आता है आबकारी महकमे के बड़े आला अधिकारी खानापूर्ति करते हुए चंद मामले बनाकर इतिश्री करते नजर आते हैं जोकि औपचारिकता मात्र है स्थानीय डौंडीलोहारा क्षेत्र में लॉकडाउन के बाद भी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देशी व विदेशी मदिरा की अवैध बिक्री जिला आबकारी विभाग के क्रियाकलाप के साथ-साथ मदिरा की उपलब्धता को संदेह के घेरे में लेती है डौंडीलोहारा नगर सहित संबलपुर खैरीडीहि सोरली कापसी भीमकन्हार देवरी जेवरतला खेरथा बड़गांव कोटेरा संजारी केरी-जुंगेरा झींकाटोला कोड़ेकसा आदि गांवों में देसी विदेशी मदिरा सहित हस्तनिर्मित महुआ शराब की अवैध बिक्री प्रशासन की पोल खोलते नजर आती है ऐसा भी नहीं है की महकमे के संज्ञान में ना हो किंतु वे अपनी सुधारने में लगे रहते हैं यहां तक की आम जनमानस में ऐसे लोगों को ऊपरी संरक्षण प्राप्त होने की चर्चा है जिससे उनके हौसले बुलंद और सातवें आसमान पर हैं डौंडीलोहारा नगर की स्थिति तो ऐसी है की गली गली मोहल्ले मोहल्ले में आसानी से उपलब्धता है शिवसेना नेता ने जन सुरक्षा और कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कहा कि अब देखना यह है की शासन प्रशासन उक्त अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का क्या इंतजाम करती है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904