google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बंगाल में हो रही हिंसा-भाजपा ने दिया धरना बंगाल में हो रही हिंसा लोकतंत्र की हत्या :-हरीश कटझरे

Cg24 आजतक न्यूज


हाल की में सम्पन्न चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा की निंदनीय है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में इस प्रकार की हिंसा और ऐसी असहिष्णुता हमने पहले कभी नहीं देखी गई।
चुनाव के बाद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं के घर में घुसकर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ व हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। बंगाल में खून खराबा जारी है।
भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करती है। इसी संदर्भ में आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर बालोद जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया है।
सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश भाजपा आईटीसेल के सदस्य हरीश कटझरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार धारा की लड़ाई और असहिष्णुता से भरी तृणमूल कांग्रेस की गतिविधियों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। बंगाल में हो रही हिंसा पर कथित बुद्धिजीवियों और सेकुलर पार्टियों की चुप्पी संदेहास्पद है। विचारधारा की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़नी चाहिए। प. बंगाल में हो रही हिंसा लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने बंगाल की हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *