google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही में मास्क व ब्रेड बेचने के नाम पर कुछ लोग चला रहे शटर खोलकर अपनी दुकानदारी

धमतरी चौक पर मास्क व ब्रेड बेचने के नाम से दुकान के छोटा शटर खोलकर बैठे हैं, जबकि सब्जी फल फ्रूट ब्रेड जैसे खाद्य सामग्री हाथ ठेला मैं बेचने का आदेश है।

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू नगर के धमतरी चौक में कलेक्टर की गाइडलाइन के अनुरूप नियम का पालन नहीं हो रहा है एक दुकानदार पान पैलेस वाला ब्रेड व मास्क के दुकान लगाकर स्थाई रूप से बैठा है जबकि गाइड लाइन में सभी को होम डिलीवरी जैसा हाथ ठेला से समान बेचना है दो दुकान के शटर में एक दुकान खोल कर बैठा है पुलिस की पेट्रोलिंग गई फिर भी अभी तक दुकान खुला है सुबह सुबह दुकान खोल कर इस तरह के समान बेचना उचित नहीं है जबकि अपने को महामारी से डरना है प्रशासन से नहीं पर अब तो ऐसे लोग हैं मार्केट में जो प्रशासन से नहीं डरते ना महामारी से डरते हैं, सिर्फ उन्हें पैसा चाहिए जब बाहर में अस्थाई दुकान लगा है तो छोटा शटर खोलने की क्या जरूरत है आखिर छोटा शहर के अंदर खाद्य पदार्थ जैसे गुटका बीड़ी सिगरेट तंबाकू एवं जनरल की दुकान हैं यह सभी चीज कलेक्टर के आदेश में नहीं है फिर भी गुंडरदेही में प्रशासन के नजर के सामने इस तरह के दुकान खोलना कहीं न कहीं स्थानीय प्रशासन के साथ सांठगांठ को दर्शाता है पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गई पर पुलिस गाड़ी से नहीं उतरा और अभी तक दुकानदार अपना दुकान बंद नहीं किया था समाचार लिखे जाने तक समान बाहर था।

एक नगर के जिम्मेदार समाजसेवक व्यक्ति जो हर काम में लोगों के नजर पर है उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त में बताया है कि प्रशासन चाहे तो दुकान तत्काल सील कर सकता है पर वहां पर ठंडा कोल्डिंग गुटका फ्री में खाने के कारण बड़ी कार्यवाही नहीं हो रहा है अभी तो लोगों को घर में रहना है, और दुकान के सामने इस तरह के अस्थाई दुकान लगाकर सामान भेजना उचित नहीं है सामान बेचने से मना ही नहीं पर हाथ ठेला रिक्शा से घुमा घुमा कर बेचना उचित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *