google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आखिर कब सुधरेंगे लोग, भयवाह स्थिति को देखने के बाद भी बरती जा रही लापरवाही

cg24 आजतक न्यूज

बालोद–वैश्विक महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है वही सभी जिलों मे पूर्ण लॉकडाउन है वही आज गुरूर ब्लॉक के ग्राम खैरवही बोरतरा,भूलंनडबरी, कोचेरा ,धनेली ,बोडरा , भोथली,बडभूम, कन्हारपुरी, अरमरिकला ,डांडेसरा, जेवरतला,बासीन,धोबनपुरी,सरबदा,पेरपार,खर्रा,छेडिया,कर्रेझर ,सोरर ,आनंदपुर व सभी गावों में कोविड-19 नियमो का खुले आम धज्जियां उड़ रही है एवं शासन प्रशासन के नियमो का उल्लंघन किया जा रहा है। ग्रामीण लोग बिना मास्क लगाए बेवजह घूमते रहते है व सोशल डिस्टेंस का पालन भी नही करते कई गांव के जनप्रतिनिधि भी इस पर ध्यान नही देते कई बार मीडियाकर्मी गांव के जनप्रतिनिधि को फोन के माध्यम से सूचना देने का प्रयास करते हैं तो गांव के जनप्रतिनिधि फोन नहीं उठाते है ग्रामीण लोग गांव के दुकानों के आसपास बिना मास्क लगाए बेवजह बैठे हुए रहते हैं पूर्ण लॉकडाउन का पालन नही कर रहे हैं। गुरूर ब्लॉक के सभी गांव मै कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरूर पुलिस अपनी पेट्रोलिंग कर रही है ग्रामीण लोग को समझाने के लिए लेकिन ग्रामीण लोग बात नही मान रहे हैं गांव में पुलिस पेट्रोलिंग को देख ग्रामीण लोग रफूचक्कर हो जाते है व पुलिस पेट्रोलिंग के जाते ही ग्रामीण लोग वापस आ जातें है । गांव के ग्रामीण लोग अपने को नही अपने परिवार को धोखा दे रहे हैं । एवं शासन प्रशासन द्वारा पूर्ण लॉकडाउन का कड़ाई से पालन नही होने के कारण गुरूर ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्रों मै ग्रामीण लोग बिना मास्क पहने बेवजह घूम रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *