google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू ने आज नगर के अस्पताल को प्रदान किये चिकित्सा सामग्री

cg24 आजतक न्यूज

अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा कोरोना संक्रमण के सुरक्षा उपकरण अध्यक्ष निधि से स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की गई । मुख्य नगरपालिका अधिकारी डौंडीलोहारा मनीष गायकवाड़ व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू डौंडी लोहारा ने बीएमओ को चिकित्सा सामग्री को सौंपा जीवन रक्षक ऑक्सीजन मशीन व भाप मशीन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे आज दिए गये इसमे 3 नग आँक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और 12 नग नेबुलाइजर भाप मशीन प्रदान किया गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत सीएमओ मनीष गायकवाड़,बीएमओ विनोद चोरका, बीपीएम दिनेश खर्कवाल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के नरेंद्र यादव उपस्थित रहे।अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू के साथ झुमुक लाल कोसमा, सभापति लोक निर्माण, विकास लोढा महामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला बालोद, गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा के प्रमुख उपस्थित में यह समान सौपा गया मे

अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने बीएमओ, बीपीएम,स्टाफ नर्स और पुरे स्वास्थ्य विभाग को इस संकटकालीन समय मे बेहतरीन सेवा के लिए बधाई दी और आगे कहा की नगर पंचायत क्षेत्र में भी इनका कार्य सराहनीय रहा है। और हमारे निकाय के कर्मचारी भी इस कार्य मे बराबर अपना भागीदारी निभा रहे है। उनको भी में धन्यवाद देती हूं।

इस अवसर पर अध्यक्ष और सीएमओ ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इस कोविड 19 संकट से जूझ रहे आम नागरिकों की जिंदगी बचाने में मदद मिलेगा इस दिशा में एक छोटी सी पहल नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा की गई है। ताकि आम नागरिकों की स्वास्थ्य हित की सुरक्षा की जा सके नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनिष गायकवाड़ उप अभियंता भानू प्रकाश घोष, झुमुक लाल कोसमा पार्षद विकास लोढा महामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला बालोद नगर पंचायत कर्मचारी पंकज चंद्वाकर, अनुज कुमार सिन्हा भानु पटेल पुरुषोत्तम चंद्राकर राम यश पटेल सुभाष श्रीवास्तव रामगुलाल सिन्हा ,महेन्द्र बघेल ,गोविंद. उइके,और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *