google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही के व्यापारीयो ने सौपा मांग पत्र कहा हमारी भी सुनो सरकार,कलेक्टर ने कहा एक दो दिन में विचार करेंगे

Cg24 आजतक न्यूज :- व्यापारी संघ गुंडरदेही के प्रतिनिधियों ने आज कलेक्टर के नाम से एडिशनल कलेक्टर वाजपेई को बालोद में जाकर ज्ञापन सौंपा और व्यापारियों ने मांग की है कि जिस प्रकार से रायपुर, दुर्ग , भिलाई मे और धमतरी एवं अन्य जिलों में व्यापारियों को लॉकडाउन के समय जो छूट दिया जा रहा है उसी प्रकार बालोद जिले में भी सभी दुकानों को खोलने की छूट दिए जाने की मांग की और मांग पत्र सौंपा गया । इस अवसर पर प्रमोद जैन, मनीष चौरडिया, सोहन सिंह ,प्रकाश जैन, सुरेश सोनी, दर्शन जैन एवं अन्य व्यापारी गण उपस्थित थे।

प्रमोद जैन ने कहा कि हमने बालोद कलेक्टर से दूरभाष से भी बात किया तब कलेक्टर बालोद के तरफ से कहा गया है। कि निश्चित ही सहानुभूति पूर्वक विचार करके एक-दो दिन में कुछ ना कुछ फैसला हम व्यापारियों के पक्ष में लेंगे वही ए के वाजपेई ने कहा कि निश्चित ही आपकी जो मांग है उस पर हम ध्यान देंगे और दुर्ग-भिलाई में कोरोना के मामलों में कमी के कारण भी कुछ निर्देश में दिलाई दी गई है।वही बालोद में अभी कुछ ज्यादा है फिर भी प्रयास करेंगे एक-दो दिन में निश्चित व्यापारियों के मांगो पर विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *