Cg24 आजतक न्यूज
कुसुमकसा — बालोद जिला कंटेन्मेंट जोन घोषित किये जाने के बाद 10 अप्रेल शाम 6 बजे से हुए लाक डाउन के चलते कुसुमकसा की छोटी छोटी दुकानों के बंद होने से संचालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने कलेक्टर बालोद को पत्र लिखकर उनको दुकान खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की है ,अनिल सुथार ने बताया कि 10 अप्रेल के शाम से लाक डाउन के तहत कलेक्टर बालोद के आदेशानुसार दुकान बंद रखने के निर्देशों का आज पर्यंत तक पालन करते हुए दुकाने नही खुली है ,जिसमे चना मुर्रा ,पान ,सायकल स्टोर्स ,चाय दुकान , हॉटल,जूता चप्पल दुकान ,टेलर ,सैलून ,श्रृंगार सदन ,की दुकानें प्रमुख है ,इन दुकानों के संचालक उक्त दुकान में मेहनत कर अपना व अपने परिवार की आजीविका चलाते है ,लगातर लगभग 38 दिन दुकान बंद होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गयी है ,जिससे घर परिवार में कलश हो रहा है ,जिससे उनकी मानसिक स्थिति में बुरा असर पड़ रहा है वही लाक डाउन के पांचवे चरण में अनेक दुकानों को दोपहर 3 बजे तक अनुमति दिए जाने से ग्राम की 70–80 प्रतिशत दुकाने खुल गयी है ,वही मोबाइल ,बर्तन ,कपड़ा की दुकानें बंद है जिससे ग्रामीणों को भी काफी असुविधा हो रही है छोटे छोटे दुकानदारों की आर्थिक ,मानसिक परेशानियों को देखते हुए अनिल सुथार ने अनुविभागीयअधिकारी ( राजस्व ) डोंडी लोहारा के दल्लीराजहरा कार्यालय में कलेक्टर के नाम पत्र देकर कोरोना गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित समयानुसार दुकान खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904