google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश के आबकारी मंत्री कावासी लखमा के द्वारा कार्यक्रम में फूलन देवी के नाम से पुकारने पर महिला मोर्चा दुर्ग ने किया पुतला दहन

Cg24आजतक

छत्तीसगढ़ की प्रभारी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी को प्रदेश के आबकारी मंत्री कावासी लखमा के द्वारा कार्यक्रम में फूलन देवी के नाम से पुकारने पर महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

इंसान मां के कोख से ही पैदा होता है और उसे भलीभांति मालूम होता है कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है प्रदेश के आबकारी मंत्री का इस तरह से डी पुरंदेश्वरी जी को पुकारा जाना उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है – उपासना चंद्राकर

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी को फूलन देवी कहे जाने पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महिला मोर्चा दुर्ग के द्वारा दुर्ग के पटेल चौक में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर के नेतृत्व में पुतला प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता श् राकेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी कल्पना जोशी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बानी सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार जिला महामंत्री स्वरूपलता पाण्डेय, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जिला संयोजिका अलका बाघमार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजिका आशा सुब्बा उपस्थित रहे

सर्वविदित है कि प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा समय-समय पर अपनी विवादित बयान के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं इस बार भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक डी पुरंदेश्वरी को सार्वजनिक कार्यक्रम फूलन देवी के नाम से पुकारा जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में महिला मोर्चा के प्रदेश इकाई के द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया इसी कड़ी में दुर्ग शहर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय ने कहा कि इस तरह का बयान वह भी एक इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के द्वारा किया जाना सोचनीय विषय है और समय-समय पर इनके द्वारा लगातार ऐसा बयान दिया जाना भी यह साबित करता है कि ऐसी गरिमामय पद पर बैठने के लिए लायक नहीं है और मैं उनसे मांग करता हूं कि वे तत्काल इस विषय पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे

महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि संसार में मां के कोख से ही पैदा होता सबसे पहले अपनी मां को देखता है पर उसके बाद भी महिलाओं का इस तरह से अपमानित किया जाने वाला शब्द वह भी आबकारी मंत्री जैसे पद पर बैठे हुए व्यक्ति के द्वारा किया जाना उसकी मानसिकता कितनी विकृत है यह जगजाहिर हो चुका है सही मायने में अगर मैं कहूं तत्काल प्रभाव से प्रदेश के मुखिया को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के आबकारी मंत्री का तो इस्तीफा ले लेना चाहिए लेकिन कहते हैं की जय और वीरू एक साथ रहते हैं वही हाल इनका है एक और जहां महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो दूसरी ओर इनके आबकारी मंत्री कवासी लखमा महिलाओं को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं मैं कवासी लखमा से मांग करती हूँ कि इस विषय पर सार्वजनिक रूप से लिखित में माफी मांगे

पुतला दहन के दौरान आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, चंद्रशेखर चंद्राकर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसफ अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कोसरे मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेश्वरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष ममता जैन, जिला मंत्री श्वेता बक्शी, जिला कार्यालय मंत्री हेमलता निषाद, जिला मीडिया प्रभारी डॉ भावना दिवाकर मंडल भाजपा उपाध्यक्ष पार्वती पंडित, मंडल भाजपा मंत्री लेमकला वैध, अहिल्या यादव, बसंती गायकवाड़, पार्षद कुमारी बाई साहू, शशि साहू, चमेली साहू पुष्पा वर्मा, माधुरी मंडावी कार्यकारिणी सदस्य हेमा साहू मंडल महामंत्री तेखन सिन्हा राहुल पंडित संदीप जैन पोषण साहू राकेश यादव विजय ताम्रकार बंटी चौहान साहू संजय साहू नितेश बाफना गौरव शर्मा राहुल पाटिल पीयुष मालवीय निलेश अग्रवाल राहुल दीवान वरुण जोशी अभिषेक कश्यप रजनीश श्रीवास्तव महेश जैन सरफराज खोखर अब्दुल वाहिद अंसारी रिंकू पांडे फलेंद्र यादव मन्नू साहू नीलेश सिन्हा जितेंद्र राजपूत नारायण दत्त तिवारी कौशल साहू जगदीश शर्मा राहुल भट्ट रितेश सेन अश्वनी कुमार साहू कन्हैया देवांगन सुनील अग्रवाल समीर रिजवी रितेश टांक राकेश रस्सेल कैलाश नगर छन्नू लाल यादव अभिषेक गुप्ता वीरेंद्र तन्ना रजनीश श्रीवास्तव अश्वनी चंदेल मनु साहू सतविंदर सिंह रोशन सिंह अमितेश कुमार अमर सिंह यादव संजय शुक्ला निशिकांत तिवारी भावेश कटारे पार्षद देवनारायण चंद्राकर अजीत वेद राकेश ओम प्रकाश सेन संजय शुक्ला कपिल निरंजन दुबे कुंदन साहू रितेश कुमार शर्मा कौशल साहू अनिकेत यादव सुनील डिमर रचित पराशर एमआई फिरोजी अमन राव पिंटू मनोज मनीष गिल शिवा यादव सतीश देवांगन राजा चेलक अनिकेत यादव आशीष रंजन द्विवेदी दीपक गुप्ता कुंदन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्यमहिला मोर्चा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *